जिले भर में चोरी, छिनैती और लूट की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है। कई चोरी के अधिकतर मामले अभी तक खुल ही नहीं सके हैं। सुहागनगरी में संघ कार्यकर्ताओं पर हमले होने की शिकायत भाजपा नेताओं ने पार्टी हाईकमान से भी की थी। जानकार बताते हैं कि सुहागनगरी की घटना का संज्ञान कोर्ट ने लिया था और डीजीपी को तलब कर मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। डीजीपी द्वारा एसएसपी का तबादला कर दिया गया। अपराध पर अंकुश लगाए जाने के लिए शासन द्वारा सचिन्द्र पटेल को फिरोजाबाद का एसएसपी बनाकर भेजा जा रहा है। हालांकि अभी तक सचिन्द्र फिरोजाबाद नहीं आए हैं।