scriptपूर्व मुख्यमंत्री बोले बीजेपी के बड़े सूरमाओं को सुरमा लगा देगी बरेली की जनता, आटा के साथ देंगे मुफ्त डाटा | Patrika News
बरेली

पूर्व मुख्यमंत्री बोले बीजेपी के बड़े सूरमाओं को सुरमा लगा देगी बरेली की जनता, आटा के साथ देंगे मुफ्त डाटा

LOK SABHA ELECTION पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन तीसरे चरण में पहले और दूसरे से ज्यादा सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा कि बरेली सुरमे का शहर है।

बरेलीApr 28, 2024 / 07:18 pm

Avanish Pandey

बरेली। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन तीसरे चरण में पहले और दूसरे से ज्यादा सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा कि बरेली सुरमे का शहर है। भाजपा के नेता एक दूसरे का सुरमा लगा रहे हैं। भाजपा के बड़े सूरमाओं को इस बार बरेली की जनता सुरमा लगा देगी।
संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए इंडी गठबंधन को करें वोट

बरेली के बिशप मंडल इंटर कॉलेज में सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन के समर्थन में आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 का चुनाव हमारी पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। संविधान बचाने का चुनाव है। संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा। कभी धरती पर समुद्र मंथन हुआ था। 2024 का चुनाव संविधान बचाने के मंथन का चुनाव होगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 400 पार का नारा देने वालों की भाषा बदल गई है। दो चरणों के चुनाव के बाद उन्हें लगने लगा है कि अब सीटें नहीं आएंगी।
भाजपा के फ्लेक्स से एक इंजन गायब, हम देंगे एमएसपी कानून

अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ वाले कई बार आए हैं, दिल्ली वाले आए, लेकिन उन्हें पहले ही जानकारी हो गई। इस लिए एक किमी में ही घूम कर चले गए। डबल इंजन सरकार बताने वालों के होर्डिंग से एक इंजन पहले ही गायब हो गया। जिनके लिए वोट मांगने आ रहे हैं, क्या वह होर्डिंग पर हैं। बरेली वाले वोट डालेंगे, तो वह भी गायब हो जाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि किसान भाई जानते होंगे। भाजपा वालों ने कितना जुल्म किया है। सरकार ने तीन काले कानून लाने का काम किया। किसानों को डीजल तक नहीं भरने दिया। आरसीसी की दीवार लगाई गई, लेकिन किसान उस आंदोलन से तभी वापस हुए, जब तीनों कृषि कानून खत्म हो गए। जब हमारी सरकार आएगी, तब एमएसपी पर कानून बनाया जाएगा। क्या किसानों की आय दोगुनी हुई?। किसान से अभी तक गेहूं नहीं खरीदा गया, अभी भी सरकार के पास कोई इंतजाम नहीं है।
परीक्षा का पर्चा लीक कराया ताकि भर्ती न करनी पड़े, पुलिस की नौकरी चार साल कर देंगे सरकार ने जो परीक्षा कराई। उसके पर्चे लीक करवा दिए। इससे कि नौकरी न देनी पडे़। एक नहीं, तीन – चार नहीं बल्कि 10 से ज्यादा परीक्षाएं। सब के पेपर लीक हुए। यह सरकार पेपर लीक जानबूझकर कर रही है। जिससे नौजवानों को नौकरी न देनी पड़े। भाजपा वाले अग्निवीर नौकरी लेकर आए हैं। चार साल की नौकरी से देश की सीमा कभी सुरक्षित नहीं है। हमारी सरकार बनेगी, तो अग्निवीर स्कीम खत्म करेंगे। खाकी वर्दी वाले लोग भी कभी-कभी हम पर गुस्सा दिखाते हैं। अभी तो फ़ौज की नौकरी चार साल है, अबकी बीजेपी आई तो पुलिस की नौकरी भी तीन साल कर देंगे।
पुलिस के नंबर से बढ़ गए रेट, हम देंगे आटा के साथ मुफ्त डाटा
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमने 100 नंबर चलाया था, पुलिस ठीक चल रही थी। जब से भाजपा ने 100 को 112 किया है। उन्होंने भी अपना रेट बढ़ा दिया। इलेक्ट्रॉल बांड से बैंड बज गया। यह चंदा नहीं था। यह वसूली थी। कोई 1000, 500 करोड़ चंदा देता है क्या?। जिनका टर्नओवर एक रुपया भी नहीं। उन कंपनियों ने भी 10 करोड़ का चंदा दिया। सपा प्रमुख ने कहा कि किसानों से सस्ता गेहूं खरीदा जाता है, और आटा दिया जाता है महंगा। राशन के नाम पर खुश करने के लिए रिफाइंड दे रहे थे। मगर, अब बाजरा मिल रहा है। हम राशन की गुणवत्ता ठीक करेंगे। हम आटा के साथ डाटा भी फ्री देने का काम करेंगे। समाजवादियों ने जो लैपटॉप बांटे थे। वह आज भी चल रहे हैं। इन्होंने नकल कर बड़े से छोटा कर दिया। उंगली चलाते रहो, लेकिन यह चलता नहीं है। हमने सिक्स लेन का प्लान बनाया। इन्होंने पास किया फोरलेन, और बना रहे हैं टू लेन। इनकी हर बात झूठी है। इनको भगाओगे या नहीं ?।
पूर्व मुख्यमंत्री की सभा में थे ये सपा नेता
सपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, विधायक शहजिल इस्लाम, पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक इस्लाम साबिर,पूर्व एमएलसी वसीम बरेलवी, सुल्तान बेग, विजय पाल सिंह, आरके शर्मा, शराफत यार खां, पूर्व मेयर डॉक्टर आईएस तोमर, सुप्रिया ऐरन, पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, प्रदेश सचिव शुभलेष यादव, कलीमुद्दीन, राष्ट्रीय प्रवक्ता नेहा यादव, मुहम्मद साजिद, मयंक शुक्ला, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, इंजीनियर अनीस अहमद खां, अरविंद यादव, तनवीरुल इस्लाम, प्रमोद यादव,संजीव सक्सेना, समयुन खान, दीपक शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सक्लैनी, महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, दिनेश यादव थे।

Home / Bareilly / पूर्व मुख्यमंत्री बोले बीजेपी के बड़े सूरमाओं को सुरमा लगा देगी बरेली की जनता, आटा के साथ देंगे मुफ्त डाटा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो