
महिला का मोबाइल लूटा
बरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस अपराध रोकने के लिए अभियान चला रही है। इसके बावजूद बदमाश बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसकी बानगी बरेली में देखने को मिली। जहां कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को विधायक प्रत्याशी अनुपमा चंदेल का मोबाइल लुटेरे ने लूट लिया। हालांकि कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने पब्लिक की मदद से लुटेरे को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। अनुपमा चंदेल पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुधीर मौर्य की पत्नी हैं।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव के घर को चोरों ने बनाया निशाना, 15 लाख की चोरी
खरीददारी करते समय दिया घटना को अंजाम
बरेली की सिल्वर स्टेट कॉलोनी की रहने वाली अनुपमा चंदेल घरेलू सामान की खरीददारी करने कलेक्ट्रेट परिसर में कैंटीन में आईं थी। इसी बीच एक लुटेरे ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से भागने लगा। अनुपमा के शोर मचाने पर कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने पब्लिक की मदद से लुटेरे को एडीएम कार्यालय के पास दबोच लिया। इसके बाद भीड़ ने लुटेरे की जमकर पिटाई कर दी। इस बीच सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लुटेरे को हिरासत में ले लिया।
गर्भवती महिला को धक्के देकर निकाला बाहर, सवाल पूछा तो भड़क गईं डॉक्टर साहिबा, देखें वीडियो
आरोपी युवक ने खुद को बताया निर्दोष
पकड़े गए लुटेरे ने पुलिस को अपना नाम चिंटू बताया, जो कि उत्तराखंड के खटीमा का रहने वाला है। आरोपी युवक का कहना है कि वो लुटेरा नहीं है बल्कि वो आज तारीख पर कोर्ट आया हुआ था, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी। वहीं पुलिस ने बताया कि एक महिला ने युवक पर मोबाइल छीनने का आरोप लगााय है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Published on:
29 Dec 2017, 6:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.