5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धोखाधड़ी के मामले में फंसी पूर्व मिस जम्मू अनारा गुप्ता

टीवी एक्ट्रेस अनारा गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 11 Dec 2017, 12:39 PM IST

Anara Gupta

बरेली। टीवी सीरियल में काम दिलाने का झांसा देकर मोटी रकम ऐंठने के मामले में पूर्व मिस जम्मू अनारा गुप्ता फंस गई हैं। मीरगंज के एक व्यवसाई की शिकायत पर अनारा गुप्ता समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट बारादरी थाने में दर्ज की गई है।


कम्पनी ने की ठगी

व्यवसाई जावेद खान मीरगंज के नगरिया सादात के रहने वाले हैं और उनका शहर में कारोबार है, उनका आरोप है कि एजाजनगर के रहने वाले खतीब अहमद ने खुद को लखनऊ स्थित एम्पर मीडिया एन्ड इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड का प्रतिनिधि बताया था और उनसे कहा गया था कि ये कम्पनी फ़िल्म और टीवी सीरियल बनाती है। जावेद को हीरो का रोल देने की बात कह कर कम्पनी ने उनसे निवेश के लिए कहा।जिसके बाद जावेद की मुलाकात कम्पनी की डायरेक्टर अनारा गुप्ता और सीईओ शत्रुघन से कराई गई।आरोप है कि 17 जुलाई की शाम खतीब ने जावेद को अपने घर बुलवाया, जहां पर उसे आशियाना के रहने वाले अहमद मियां से मिलवाकर उसे 22 हजार रुपए निवेश के लिए दिलाए। इसके बाद बरेली में टीम बनाकर तीन लाख 68 हजार रुपए और निवेश कराए गए।जावेद ने कम्पनी के बैंक खातों की जानकारी भी पुलिस को दी है।


वादे से मुकरी कम्पनी

कम्पनी के साथ हुए समझौते के मुताबिक उन्हें मुनाफे में हिस्से के नौ लाख रुपए मिलने थे लेकिन उन्हें सिर्फ एक लाख 13 हजार 575 रुपये ही दिए गए। जावेद ने जब कार्रवाई की बात कही तो कम्पनी ने उसका रिकॉर्ड वेबसाइट से हटा दिया।


इन पर दर्ज हुई एफआईआर

जावेद ने इस मामले की शिकायत बारादरी थाने में की जहां पर कम्पनी के सीईओ शत्रुघन, सीएमडी नरेश गुप्ता, कम्पनी की डायरेक्टर पूर्व मिस जम्मू अनारा गुप्ता, सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रदीप शर्मा, एजाजनगर गोटिया के खतीब और आशियाना के अहमद मियां के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बारादरी थाने के प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि जावेद की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।