10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली
गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा में बरेली में मुंबई सा दिखा नजारा- देखें वीडियो
Play video

गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा में बरेली में मुंबई सा दिखा नजारा- देखें वीडियो

मराठा बुलियंस एसोसिएशन की विसर्जन शोभा यात्रा आलमगिरीगंज से शुरू हुई और शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए रामगंगा पहुंची जहाँ पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
Google source verification

बरेली। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही सप्ताह भर से शहर में चल रहे गणेश महोत्सव का बुधवार को समापन हो गया। 13 सितंबर को प्रतिमा की स्थापना के साथ ही गणेश महोत्स्व का शुभारम्भ हुआ था। शहर में तमाम जगहों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। मराठा बुलियंस एसोसिएशन की विसर्जन शोभा यात्रा आलमगिरीगंज से शुरू हुई और शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए रामगंगा पहुंची जहाँ पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस विसर्जन यात्रा में कई जगहों की और गणेश प्रतिमाएं शामिल हुई।


ये भी पढ़ें

Triple Talaq Ordinance का मुस्लिम महिलाओं ने किया स्वागत, मौलाना बोले बिगड़ेगा मुस्लिम समाज का ताना बाना

 

मुंबई सा लगा नजारा

जिस तरह से मुंबई में गणेश विसर्जन यात्रा में लोगों में हर्षोउल्लास दिखता है उसी तरह का नजारा बरेली में भी देखने को मिला। विसर्जन यात्रा के लिए खासतौर पर मँगाए गए महाराष्ट्र के बैंड की धुन पर लोग जमकर नाचे और एक दूसरे पर अबीर गुलाल की बारिश भी की। विसर्जन यात्रा में जगह जगह दही हांडी कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।

ये भी पढ़ें

अगर महागठबंधन हुआ तो भी इस सीट पर करना पड़ेगा सपा-बसपा-कांग्रेस को संघर्ष, ये हैं वजह