7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां कोरोना को लेकर आई अच्छी ख़बर, तीन ने दी कोरोना को मात

-यहां पिछले दो दिनों में कोरोना (covid 19) का कोई भी नया केस सामने नहीं आया है -इलाज करा रहे तीन मरीजों के स्वस्थ्य होने के बाद उन्हें अस्पताल (hospital) से छुट्टी दे दी गई -अब जिले में कुल एक्टिव (corona active case) की संख्या 29 रह गई है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

jitendra verma

•

Updated: 29 May 2020, 9:36 AM IST

यहां कोरोना को लेकर आई अच्छी ख़बर, तीन ने दी कोरोना को मात

यहां कोरोना को लेकर आई अच्छी ख़बर, तीन ने दी कोरोना को मात

बरेली। देश में कोरोना वायरस (corona virus) के केस दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं इन सब के बीच बरेली से एक अच्छी ख़बर आई है। यहां पिछले दो दिनों में कोरोना (covid 19) का कोई भी नया केस सामने नहीं आया है। अस्पताल में इलाज करा रहे तीन मरीजों के स्वस्थ्य होने के बाद उन्हें अस्पताल (hospital) से छुट्टी दे दी गई। अब जिले में कुल एक्टिव (corona active case) की संख्या 29 रह गई है। एसीएमओ डॉक्टर रंजन गौतम ने बताया कि गुरुवार को 67 सैम्पल की रिपोर्ट आईवीआरआई की लैब से प्राप्त हुई जिसमें सभी सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि ठीक होने के बाद तीन मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।

डॉक्टर के स्टॉफ की रिपोर्ट निगेटिव

एसीएमओ ने बताया कि रामपुर गार्डन के जिस डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी उनके सेंटर की दो स्टॉफ का भी सैम्पल जांच के लिए भेजा गया था दोनो की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर के परिजनों को क्वारेन्टीन किया गया है और उनका सैम्पल भी जांच के लिए भेजा जाएगा इसके साथ ही डॉक्टर के संपर्क में आने वाले अन्य डॉक्टर भी क्वारेन्टीन हैं। उन्होंने बताया कि जिन तीन मरीजों को एल 1 कोविड अस्पताल से छुट्टी दी गई है, ये मरीज बिहारीपुर, मीरगंज और सिरौली के रहने वाले हैं।

अब तक 44 केस आए आमने

जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 44 मामले सामने आए हैं जिनमे दो मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 13 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं और मौजूदा समय में जनपद में कुल 29 एक्टिव केस। इसके पहले जिला दो बार कोरोना फ्री हो चुका था लेकिन दूसरे प्रदेश से वापस लौटे श्रमिकों के कारण जिले में अचानक केस की संख्या बढ़ गई थी लेकिन अब पिछले दो दिनों से कोई भी नया केस न आने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।