
जेसीबी के निर्माण ध्वस्त करते ही शुरू हो गया पथराव
हूंगामे के बीच जेसीबी अवैध निर्माण को करने पहुंची। ध्वस्त करना शुरू हुआ था कि पथराव शुरू हो गया। पथराव में कई प्रशासनिक अधिकारी, मीडिया कर्मी पुलिस और निगम की टीम व एक कर्मचारी घायल हो गए। उपद्रवियों ने हमला तेज कर दिया। पता होते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। खलबली मच गई। आनन फानन में कई लोग गिरकर घायल हो गए। उन्हें रौंदते हुए लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही देर में पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
पुलिस की जीप समेत मुख्य मार्गों पर खड़े वाहनों को फूंक दिया, लगाया जाम
उपद्रवियों ने मुख्य रास्तों पर खड़ी पुलिस की जीप, 112 नंबर की गाड़ी में आग लगा दी। तीनों ओर से पथराव शुरू कर दिया। कई पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिसकर्मी वहां से बचकर आगे बढ़े तो उपद्रवियों ने घेर कर फिर पथराव कर दिया। गाली गलौज हंगामा और पुलिसकर्मियों को मारो मारो की आवाजें गूंज रहीं थीं। दहशत और हंगामा की वजह से सनसनी फ़ैल गई। शांत हल्द्वानी कुछ ही देर में आग के शोलों में तब्दील हो गया। पुलिस प्रशासन को वहां कर्फ्यू लगाना पड़ा
मौलाना तौकीर की गिरफ्तारी और उत्तराखंड में बवाल, यूपी उत्तराखंड की सीमाएं
आईएमसी अध्यक्ष मौलाना तौकीर नौ फरवरी को गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। इसको लेकर बरेली पुलिस ने इस्लामिया ग्राउंड को सील कर दिया है। वहीं उत्तराखंड के हल्द्वानी में बवाल और कर्फ्यू के बाद यूपी उत्तराखंड की सीमा को सील कर दिया गया है। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बरेली में हाई अलर्ट कर दिया है। चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अब तौकीर के अगले कदम का इंतजार कर रही है। मौलाना तौकीर अगर गिरफ्तारी देने आते हैं तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की पूरी तैयारी में है। उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
Published on:
09 Feb 2024 08:48 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
