बरेली। शहर में इस समय जलभराव का शोर है। बारिश थमने के बाद भी अभी भी तमाम इलाके ऐसे है जहाँ पर अभी भी पानी भरा हुआ हैं। शहर के हालात ऐसे अचानक ही नहीं हुए है बल्कि समय समय पर हुए तालाबों पर अवैध कब्जों की वजह से लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। दो दशक पहले शहर में करीब 1300 तालाब थे। जिसमे बारिश का पानी भर जाता था और लोगों को जलभराव की समस्या से नहीं परेशान होना पड़ता था। लेकिन धीरे धीरे 450 से ज्यादा तालाबों पर कब्जे हो गए। किसी तालाब पर शॉपिंग मॉल बन गया तो किसी पर कॉलोनी खड़ी कर दी गई लेकिन जिम्मेदार आँख बंद करे बैठे रहें।