6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली में कांवड़ियों पर गंदा पानी फेंकने और डीजे बजाने से रोकने पर हुए बवाल के बाद आधा दर्जन हिरासत में

बरेली में शुक्रवार को कांवड़ियों के डीजे बजाने का दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध कर दिया। कांवड़ियों का आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों ने घरों की छत से उनके ऊपर गंदा पानी भी फेंका। इस बात को लेकर जमकर बवाल हुआ। अब पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।

2 min read
Google source verification

बरेली

image

lokesh verma

Jul 30, 2022

kanwar-yatra-six-held-by-police-after-dispute-over-throwing-dirty-water-on-kanwariyas-in-bareilly.jpg

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सावन के पवित्र माह में कांवड़ यात्रा जारी है। बता दें कि बरेली में शुक्रवार को कांवड़ियों के डीजे बजाने का दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध कर दिया था। कांवड़ियों का आरोप है कि इस दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने अपने घरों की छत से कांवड़ियों के ऊपर गंदा पानी भी फेंका। इस बात को लेकर जमकर बवाल हुआ। हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने जैसे-तैसे कांवड़ियों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। इस मामले में पुलिस प्रशासन ने एफआईआर दर्ज करते हुए दूसरे समुदाय के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।

नगर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि बरेली कैंट थाना क्षेत्र स्थित गांव लखौरा से कांवड़ियों का जत्था शुक्रवार को गांव परगवां से गुजर रहा था। कांवड़िये डीजे पर संगीत सुनते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। इसी बीच परगवां गांव में दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने डीजे बजाने पर आपत्ति जताते हुए विरोध कर दिया। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने अपने घरों की छत से कांवड़ियों पर गंदा पानी भी फेंक दिया। जिसके बाद देखते ही देखते जमकर बवाल हुआ।

यह भी पढ़ें - महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने बनाई रणनीति

अधिकारियों के आश्वासन पर रवाना हुए कांवड़िये

वहीं, हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। इस पर अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कांवड़ियों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया। एसपी सिटी रविन्द्र कुमार ने बताया कि डीजे बजाने के दौरान विवाद हुआ था। कांवड़ यात्रियों ने अपने ऊपर गंदा पानी फेंकने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें - 'बे-लगाम' ट्रक ने दो ऑटो और एक बाइक को मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत, 8 की हालत गंभीर

गांव में पुलिस बल तैनात

बरेली अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह का कहना है कि गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जिन लोगों ने भी कांवड़ियों को रोकने की कोशिश की है, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।