28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने बनाई रणनीति, बस्ती स्तर पर चलाएगा अभियान

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने कहा की विश्व हिंदू परिषद की स्थापना देश काल की परिस्थितियों के अनुसार हुई थी और अब स्थापना के 58 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं। स्थापना से अब तक हिंदू धर्म संस्कृति व मान बिंदुओं की रक्षा के लिए अनेक संघर्ष हुए हैं। हिंदू समाज का एकत्रीकरण ही संगठन का लक्ष्य है और एकत्रीकरण से ही हिंदू समाज के समक्ष खड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 29 Jul 2022, 11:48 PM IST

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने बनाई रणनीति, बस्ती स्तर पर चलाएगा अभियान

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने बनाई रणनीति, बस्ती स्तर पर चलाएगा अभियान

प्रयागराज: महिलाओं के ऊपर हो रहे लगातार अत्याचार को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने कड़ा कदम उठाया है। महिलाओं की रक्षा के लिए अब बस्ती स्तर पर दुर्गा वाहिनी के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन करके महिलाओं को जागरूक करने का काम करेगा। शुक्रवार की शाम विश्व हिंदू परिषद प्रयाग महानगर की जिला बैठक आनंद अखाड़ा में की गई।

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने कहा की विश्व हिंदू परिषद की स्थापना देश काल की परिस्थितियों के अनुसार हुई थी और अब स्थापना के 58 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं। स्थापना से अब तक हिंदू धर्म संस्कृति व मान बिंदुओं की रक्षा के लिए अनेक संघर्ष हुए हैं। हिंदू समाज का एकत्रीकरण ही संगठन का लक्ष्य है और एकत्रीकरण से ही हिंदू समाज के समक्ष खड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है।

संगठन मंत्री ने कहा कि संगठन के द्वारा अनेक सेवा के कार्य समाज में चलाए जा रहे हैं। जिसमें गौ,गंगा और गायत्री हमारे कार्य का आधार है। आज के समय में धर्मांतरण और लव जिहाद एक बड़ी चुनौती है। जिसके लिए संगठन को बस्ती स्तर पर समिति बनाना है और लोगों से कहना है कि नारी अबला नहीं सबला है। इसके लिए दुर्गा वाहिनी के बैनर तले अनेक गोष्ठिया का कार्यक्रम किया जाएगा और सत्संग सप्ताह का कार्यक्रम संगठन द्वारा चलाया जाएगा।

जिसमें प्रत्येक मोहल्लों में एक साप्ताहिक सत्संग केंद्र होगा जहां पर हिंदू समाज का एकत्रीकरण होगा। इसके साथ ही संगठन अपने कार्य को गति देने के लिए 2 घंटे से लेकर पूरा समय देने वाले ऐसे कार्यकर्ताओं को समाज के बीच से निकालकर संगठन के कार्य में लगाएगा।

यह भी पढ़ें: हर घर तिरंगा कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए सभी लोगो को जोडे़- केशव प्रसाद मौर्य

बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रांत उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा की संगठन का कार्य खंड बस्ती स्तर तक खड़ा हो जाए, इसके लिए आज से ही हमें 10 दिन का महा अभियान लेना है। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के कई सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग