9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

जानें किस लोकसभा में हुई बरेली मंडल की सबसे बड़ी जीत, पलटे राजनीतिक समीकरण, नोटा ने भी बिगाड़ा खेल

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों को देखते हुए बरेली मंडल में पीलीभीत लोकसभा की सबसे बड़ी जीत हुई है। बरेली मंडल में हार जीत को लेकर राजनीतिक पंडितों ने काफी कयासबाजी की थी।

2 min read
Google source verification

डीएम ने भाजपा के विजयी प्रत्याशी छत्रपाल सिंह को जीत का प्रमाण पत्र दिया।

बरेली। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों को देखते हुए बरेली मंडल में पीलीभीत लोकसभा की सबसे बड़ी जीत हुई है। बरेली मंडल में हार जीत को लेकर राजनीतिक पंडितों ने काफी कयासबाजी की थी। हालांकि आंवला और बदायूं सीट फंसी हुई थी, लेकिन पीलीभीत लोकसभा सीट को भी कुछ लोग हारी हुई मानी चल रहे थे। लेकिन पीलीभीत की बुलंद जीत ने सभी को चौंका दिया।

नोटा ने भी बिगाड़ा राजनीतिक प्रत्याशियों का खेल
भाजपा और इंडिया गठबंधन से नाराज लोगों ने नोटा की ओर रुख किया। नोटा ने भी कई प्रत्याशियों का खेल बिगाड़ने की कोशिश की। हालांकि किसी भी लोकसभा में नोटा 10 हजार के अंक तक नहीं पहुंच पाया।

बरेली लोकसभा में नोटा - 6260
आंवला लोकसभा में नोटा - 6858
बदायूं लोकसभा में नोटा - 8562
पीलीभीत लोकसभा में नोटा - 6741
शाहजहांपुर लोकसभा में नोटा - 8392

विजय जुलूस की शक्ल में निकले प्रत्याशी, बजे ढोल नगाड़े, हुई आतिशबाजी, बांटी मिठाई
चुनाव आयोग के परिणाम घोषित होने से पहले बढ़त और हार को लेकर खेमों में खुशी और मायूसी दिखाई दी। जीतने वाले प्रत्याशी विजय जुलूस की शक्ल में निकले। ढोल नगाड़े, आतिशबाजी हुई। मिठाई बांटी गई। वहीं हारे प्रत्याशियों के घर और दफ्तर में मायूसी छाई थी।

जनता का मिला समर्थन, हुई जीत
सपा के आंवला लोकसभा प्रत्याशी नीरज मौर्य ने जीतने के बाद कहा कि जनता ने हमें जिताया है। संसद बनने से पहले जो हमने वादे किए थे, उनको अब हम पूरा करेंगे। जनता का हमे ढेर सारा समर्थन मिला तब जाकर हमने जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप को 15969 वोटों से हराया।

समर्थकों ने लगाया जय श्रीराम, भारत माता की जय का नारा
बरेली लोकसभा से छत्रपाल गंगवार ने जीत हासिल की। उन्होंने 34804 वोटों से सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन को हरा दिया है। उनकी जीत पर उनके समर्थक मतगणना स्थल से जय श्रीराम, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए बाहर निकले। शहर में काफी उत्साह के साथ लोगों ने जीत पर पटाखे फोड़े, खुशी मनाई। डीएम ने भाजपा के विजयी प्रत्याशी छत्रपाल सिंह को जीत का प्रमाण पत्र दिया।


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग