11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहेड़ी में गरजा क्षत्रिय स्वाभिमान, संगीत सोम बोले- महाराणा प्रताप का इतिहास मिटाने वालों को देश नहीं करेगा माफ

BAREILLY वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर सोमवार को बहेड़ी में ऐसा माहौल बना, जहां हर तरफ शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की गूंज सुनाई दी।

2 min read
Google source verification
Leaders honoring guests with Maharana Pratap portrait at Baheri event.

महाराणा प्रताप जयंती समारोह में संगीत सोम का सम्मान।

बरेली। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर सोमवार को बहेड़ी में ऐसा माहौल बना, जहां हर तरफ शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की गूंज सुनाई दी। महाराणा प्रताप ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग जुटे और महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप अमर रहें के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने मंच से कहा कि महाराणा प्रताप ने कभी अन्याय और गुलामी के सामने सिर नहीं झुकाया। आज की युवा पीढ़ी को भी उनके संघर्ष और स्वाभिमान से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने वालों को देश कभी माफ नहीं करेगा। संगीत सोम के संबोधन के दौरान मौजूद लोगों ने तालियों और नारों से उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक समाज नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव हैं।

बड़े नेताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम बना चर्चा का केंद्र

समारोह में आंवला भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर आदेश प्रताप सिंह, एमएलसी ठाकुर महाराज सिंह, हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर शिवराज सिंह और रुद्रपुर से आए ठाकुर अश्वनी सिंह समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए युवाओं से इतिहास जानने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान कई जगह महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़े प्रसंग सुनाए गए। हल्दीघाटी युद्ध और देश की आन-बान-शान के लिए किए गए संघर्ष का जिक्र होते ही लोगों में जोश दिखाई दिया।

युवाओं और समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ना है। मंच से समाज में एकता और संगठन मजबूत करने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था और संचालन की जिम्मेदारी ठाकुर अमर सिंह, ठाकुर चंदन सिंह, ठाकुर विनय सिंह, ठाकुर शिवांश प्रताप सिंह, ठाकुर मन्नत सिंह, ठाकुर शिवेंद्र सिंह, अविश कुमार, ठाकुर शुभम प्रताप सिंह और छोटू ठाकुर ने संभाली। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को सम्मानित किया गया।