बरेली

सगाई वाले दिन लड़के ने मांगी बुलेट और पांच लाख, न देने पर तोड़ा रिश्ता, एफआईआर दर्ज

किला क्षेत्र की रहने वाले एक युवक ने लड़के पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी की सगाई वाले दिन लड़के ने दहेज में बुलेट और पांच लाख रुपये नकद की मांग की। इस मांग को पूरा न करने पर रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

1 minute read
May 05, 2025

बरेली। किला क्षेत्र की रहने वाले एक युवक ने लड़के पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी की सगाई वाले दिन लड़के ने दहेज में बुलेट और पांच लाख रुपये नकद की मांग की। इस मांग को पूरा न करने पर रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

किला के एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री का रिश्ता लगभग एक वर्ष पूर्व इमरान पुत्र सदाकत अली निवासी फतेहगंज पश्चिमी से तय किया था। इस एक वर्ष के दौरान त्योहारों व पारिवारिक अवसरों पर लड़की पक्ष की ओर से लड़के वालों को उपहारस्वरूप वस्त्र व अन्य सामग्री भेंट की जाती रही।

लड़के के बहनोई ने फोन कर की डिमांड

दोनों परिवारों की सहमति से सगाई की तारीख तय हुई थी। 27 अप्रैल को लड़के वाले लगभग 30 से अधिक रिश्तेदारों के साथ लड़की के घर पहुंचे। सगाई की रस्म शुरू होने ही वाली थी कि लड़के की मां, चाचा, बहनोई और लड़के ने दिए जाने वाले उपहारों को देखकर नाराजगी जताई। पीड़ित पक्ष के अनुसार मौके पर ही लड़के के बहनोई ने फोन पर दहेज में 5 लाख नकद, बुलेट मोटरसाइकिल, दूल्हे के लिए सोने की चेन, दोनों बहनोई के लिए सोने की अंगूठी और बहनों के लिए चांदी की पायल चाहिए।

लड़की पक्ष से अभद्रता का आरोप

लड़की के पिता अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और सगाई से इनकार कर दिया गया। आरोप है कि लड़के पक्ष ने अपमानजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि यह परिवार भिखारी है और लड़के को यहां कुछ नहीं मिलेगा। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने हाथ जोड़कर निवेदन किया, लेकिन कार्यक्रम स्थल से गालियां देते हुए निकल गए। पीड़ित पिता ने किला थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने लड़के पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Also Read
View All
बरेली बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर का बेटा पुलिस हिरासत में, तिलहर में तेज रफ्तार कार, टक्कर और सूटकेस, मिला नशीला पदार्थ

केजीएमयू केस में हाई अलर्ट ऑपरेशन, लखनऊ से पीलीभीत तक कसा शिकंजा, निकाह कराने वाले काजी तक पहुंची जांच, रेजीडेंट डॉक्टर अब भी अंडरग्राउंड

बॉलीवुड का ख्वाब, 25 करोड़ की ठगी, 800 करोड़ का घोटाला, निवेश का काला जाल, महाठग कन्हैया गुलाटी और भाजपा नेता पर FIR नंबर 42

75 जिलों में एक साथ बजेगा ब्लैकआउट का सायरन, 23 जनवरी को लाइट्स ऑफ-अलर्ट ऑन, मॉक ड्रिल से होगी सुरक्षा की अग्निपरीक्षा

सीबीगंज में हुंडई शोरूम सहित अवैध निर्माण सील, बिना अनुमति निर्माण पर बीडीए की प्रवर्तन टीम ने की कार्रवाई

अगली खबर