
सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य हो रहा है
बैठक में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि है। उनके ही दिशा निर्देशन में कार्य किए जाते हैं। आप सबके प्रयास से ही केंद्र में सरकार है और केंद्र सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियां आप सबके सामने है। प्रधानमंत्री ने देश का मान पूरे विश्व में बढ़ाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद संतोष गंगवार ने वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक में कहां केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। पीएम मोदी ने देश की पहचान विश्व में अलग बनाई है। महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा ने कहा कि सबके प्रयास से ही संगठन मजबूत स्तंभ के रूप में खड़ा है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को जन तक पहुंचाने का कार्य हो रहा है। लोकसभा का चुनाव नजदीक है। आपको चुनाव में पूर्ण रूप से सहयोग करना है।
बैठक में यह मौजूद रहे
बैठक में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, सांसद संतोष गंगवार, नगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा, संयोजक सतीश रोहतगी, महेश सिंघल, वीरेंद्र अटल, गुलशन आनंद, अजय अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, मंजू सिंह, हरिकिशन राठौर, वीरेंद्र अरोड़ा, शिव कुमार महेश्वरी, नीलम जेठा, शालिनी जोहरी, शशि सक्सेना, विकास शर्मा, देवेंद्र जोशी, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, सतीश कातिब मम्मा, आरेंद्रअरोरा कुक्की एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष व पार्षद गण मौजूद थे।
Published on:
30 May 2023 06:55 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
