
फरहत नकवी और वसीम रिजवी के बीच विवाद बढ़ा, वसीम रिजवी की पुलिस से शिकायत
बरेली। तीन तलाक पीड़ित महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ने वाली मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी और शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के बीच शुरू हुआ विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों के बीच विवाद लखनऊ से होते हुए बरेली पहुँच गया है और फरहत नकवी ने सोशल मीडिया पर फोटो वायरल और टिप्पणी करने की तहरीर किला थाने में दी है। जिसमे वसीम रिजवी समेत कई लोगों को नामजद किया गया है। फरहत नकवी का कहना है कि उनके फोटो से छेड़छाड़ कर फोटो को सोशल मीडिया पर डालकर उस पर भद्दे कमेंट किए जा रहे हैं। फरहत नकवी का आरोप है कि जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने पर वसीम रिजवी अपने गुर्गों के साथ उनके फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। फरहत नकवी ने फेसबुक आईडी से पहचान कर वसीम रिजवी और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ़ नामजद तहरीर दी है।
ये भी पढ़ें
लखनऊ में भी हुआ था हंगामा
कुछ दिन पहले फरहत नकवी और वसीम रिजवी के बीच लखनऊ में विवाद हुआ था। फरहत का कहना है कि वसीम रिजवी ने अपनी पत्नी को बंधक बना कर रखा हुआ है जिसकी शिकायत मिलने पर वो यतीम खाना गई थी जहां पर उन पर बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। इस मामले में फरहत नकवी ने लखनऊ के सहादतगंज थाने में तहरीर भी दी थी आरोप है कि इसके बाद से ही वसीम रिजवी फरहत नकवी को धमका रहे हैं। इस बात की शिकायत फरहत नकवी ने लखनऊ के एसएसपी से भी की थी।
ये भी पढ़ें
किला थाने में की शिकायत
अब फरहत नकवी का कथित आडियो और फोटो वायरल हुआ है जिस पर उनका कहना है कि फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे वायरल किया जा रहा है। जिस पर उन्होंने वसीम रिजवी और कुछ अन्य नामजद लोगों के खिलाफ किला थाने में शिकायत की है। फरहत नकवी के साथ उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी भी वसीम रिजवी की शिकायत करने थाने पहुँचे।
Published on:
22 Jun 2019 04:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
