
दो नए सदस्यों को जिला अध्यक्ष ने सदस्यता दिलवाई
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद बरेली की मासिक बैठक केशव कृपा संघ कार्यालय पर हुई। यहां अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। वर्षा और खराब मौसम होने पर भी बैठक में दूर-दूर से आकर पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। परिषद के वर्तमान कार्यों, सदस्यता, सैनिकों के मुद्दो आदि पर चर्चा की गई। आगामी कारगिल विजय दिवस और स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की रूप रेखा पर चर्चा हुई। इस दौरान दो नए सदस्यों को जिला अध्यक्ष ने सदस्यता दिलवाई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ले कर्नल एलएन त्रिवेदी ने और संचालन प्रथमेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष धनंजय शर्मा, यशवीर सिंह, आर एल पाठक, श्याम सिंह, प्रमोद उपाध्याय, राधे श्याम, एसपी सिंह, अमित सक्सेना, विजय पाल, सिकंदर शाह, यादराम मौर्य, राकेश सक्सेना, राजीव सिंह, देवेश शर्मा उपस्थित रहे। संगठन गीत के साथ बैठक शुरू हुई। भारत माता की जय के साथ संपूर्ण हुई।
Published on:
02 Jul 2023 09:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
