
प्रियंका चोपड़ा
बरेली। शहर की बेटी जानी मानी फिल्म स्टार, पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा पांच साल बाद अपने शहर बरेली आ रही है। रविवार को प्रियंका चोपड़ा को बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉक्टर केशव अग्रवाल डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान करेंगे। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा शहर में अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगी। प्रियंका चोपड़ा के शहर आने की सूचना पर बरेलियंस में खुशी का माहौल है।
चार्टर्ड प्लेन से पहुचेंगी बरेली
प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनने के बाद बरेली आई थीं। इसके बाद वो पांच साल पहले भी बरेली आईं। तब उनका ये दौरा बेहद गोपनीय रहा था। इतने लंबे समय बाद उनका एक बार फिर बरेली आगमन हो रहा है तो बरेलियंस में खुशी का माहौल है। प्रियंका चोपड़ा अपनी माँ मधु चोपड़ा के साथ चार्टर्ड प्लेन से दोपहर में दिल्ली से बरेली आएंगी। इसके बाद वो विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
अपनी मिनी के आने से खुश है बरेली
बरेली के रहने वाले कर्नल अशोक चोपड़ा और मधु चोपड़ा की बेटी प्रियंका चोपड़ा सन 2000 में मिस वर्ल्ड चुनी गई थी। प्रियंका चोपड़ा को लोग प्यार से मिनी भी कह कर बुलाते थे। अब आज एक बार फिर मिनी बरेली आ रही है तो लोगों में खुशी का माहौल है और शहर उनके स्वगत के लिए तैयार है। बरेली में आज भी तमाम ऐसे परिवार हैं, जिनका प्रियंका के परिवार से गहरा सम्बन्ध है।
आज भी है घर
नेशनल हाइवे 24 पर सिटी स्टेशन के पास आज भी प्रियंका चोपड़ा का घर है। प्रियंका चोपड़ा ने यहां आर्मी पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। अभी हाल में हुए नगर निगम के चुनाव के लिए वोटर लिस्ट में भी प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल था, जिसे बाद में हटा दिया गया था। ऐसा माना जा रहा है कि अपने शहर आने के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने घर भी जा सकती है क्योंकि पांच साल पहले प्रियंका जब गुप चुप तरह से बरेली आई थी तो प्रियंका का परिवार इसी घर मे रुका था और प्रियंका को अपने घर से बहुत लगाव है। प्रियंका अपने पिता के निधन के बाद पहली बार बरेली आ रही है और इस मकान से उनकी पिता के साथ बहुत यादें जुड़ीं हुई हैं।
इन जगहों से जुड़ी प्रियंका की यादें
प्रियंका के पिता कर्नल अशोक चोपड़ा आर्मी में थे और प्रियंका आर्मी पब्लिक स्कूल में पढ़ी है। सिटी स्थित मकान में रहती थीं। इसके साथ ही सिविल लाइंस स्थित चमन की चाट भी प्रियंका को काफी पसंद थी। प्रियंका का ज्यादातर समय इन्ही स्थानों पर गुजरता था। अब एक बार फिर जब प्रियंका बरेली आ रही है तो पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो गई हैं।
Published on:
24 Dec 2017 09:37 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
