
युवक पर रेप का आरोप
बरेली। पाकिस्तान की बेटी को दुल्हन बनाकर भारत लाए बिहारीपुर के अलीशान वसीम के खिलाफ एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और पांच लाख रुपए ठगने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर प्रेमनगर थाने में जिम संचालक आलीशान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विधवा महिला से रेप का आरोप
प्रेमनगर के नरकुलागंज नई बस्ती की रहने वाली कारोबारी महिला ने प्रेमनगर थाने में आलीशान वसीम और उनके माता पिता के खिलाफ पांच लाख रुपए ठगने, शादी का झांसा देकर रेप करने और शादी के लिए धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित महिला के पति की मौत 2014 में हुई थी। महिला की दोस्ती आलीशान से जिम में हुई थी। जिसके बाद आलीशान महिला के घर आने जाने लगा और बाहरी कामों में महिला की मदद करने लगा। महिला की बेटियों का एडमिशन भी देहरादून में कराने में मदद की इस दौरान आलीशान ने 2015 में दिल्ली में महिला शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
गर्भपात कराने का भी आरोप
पीड़ित महिला का आरोप है कि जब वो गर्भवती हुई तो उसने गर्भपात भी करा दिया। इतना ही नहीं 2017 में उसने पांच लाख रुपए भी ठग लिए। महिला का आरोप है कि जब वो आलीशान से निकाह की बात करती तो उसपर धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव डाला जाता था।
मुकदमा हुआ दर्ज
एसपी सिटी रोहित सिंह साजवान बताया कि महिला की शिकायत पर प्रेमनगर थाने में आलीशान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
दुल्हन लाकर आया चर्चा में
आलीशान का निकाह दिसंबर में ही पाकिस्तान के लाहौर की रहने वाली हफ़्जा से हुआ था। लंबे समय के बाद पाकिस्तान की कोई बेटी बरेली की बहू बनी थी। जिसके कारण ये मामला मीडिया के सुर्खियों में भी रहा और अब एक महिला द्वारा आलीशान पर आरोप लगाने के बाद हीरो बने आलीशान अब दुष्कर्म के आरोप में घिर गया है।
Published on:
09 Jan 2018 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
