
कैंट में मेहताद्वार के पास हुआ हादसा
बारादरी थाना क्षेत्र के दुर्गानगर निवासी अहिवरन सिंह ने बताया कि वह रजऊ के पास वीरपुर गांव के प्रधान है। 21 सितंबर को वह फरीदपुर ब्लॉक से अपनी स्कॉर्पियो से अपने घर जा रहे थे। कार में भुता थाना क्षेत्र के अठायन ग्राम प्रधान तेजस यादव भी सवार थे। वह कैंट के मेहताद्वार के पास पहुंचे थे। यहां स्पीड ब्रेकर पर कार हल्की की कि इतने में पीछे से शाहजहांपुर की तरफ से बरेली आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।
घायल का अस्पताल में चल रहा उपचार
हादसे में तेजस यादव घायल हो गए। उन्हें गंभीर चोट आई। वहीं हादसे के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को आनन फानन में पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। कैंट पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
Published on:
23 Sept 2023 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
