
BREAKING ज्वैलरी शोरूम से दिन दहाड़े 40 लाख की लूट
बरेली। बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिन दहाड़े ज्वैलरी शो रूम को लूट लिया। बारादरी इलाके में पीलीभीत हाइवे पर ज्वैलरी शोरूम में 40 लाख की लूट से हड़कम्प मच गया। तीन हथियारबंद बदमाशों ने ज्वैलरी शोरूम में मौजूद लोगों को बंधक बनाकर कर करीब 40 लाख के जेवर और नकदी लूट लिए और मौके से फरार हो गए। दिन दहाड़े हुई लूट की इस वारदात से हड़कम्प मच गया और आईजी डीके ठाकुर और एसएसपी कलानिधि नैथानी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन कर दिया है।
तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
आकाशपुरम की रहने वाली शबनम खातून का बारादरी इलाके में पीलीभीत हाइवे पर विजय पेट्रोल पंप के सामने Top Carat के नाम से ज्वैलरी शो रूम है। शबनम खातून का। देवर मोहम्मद यामीन इस शोरूम में पार्टनर हैं। सोमवार को मोहम्मद यामीन का छोटा भाई अफजाल और उसकी मां आयशा बेगम एवं कर्मचारी मिथलेश और भूपेश शो रूम में मौजूद थे जबकि गार्ड पोप सिंह बाहर तैनात थे। इस दौरान तीन लोग शो रूम में दाखिल हुए और अंगूठी दिखाने को कहा इसी बीच एक बदमाश ने तमंचा निकाल कर कर्मचारी पर तान दिया और तमंचे के बल पर तीनों बदमाशों ने शो रूम में मौजूद सभी लोगों को बंधक बना लिया और सोने चांदी के जेवर और नकदी बैग में डालकर फरार हो गए। जल्दबाजी में एक बैग शो रूम में ही छूट गया।
मौके पर पहुंचे अफसर
बदमाशों के जाने के बाद अफजाल और अन्य लोगों ने खुद को बंधन से मुक्त किया और 100 नम्बर पर वारदात की सूचना दी। वारदात की जानकारी पर आईजी डीके ठाकुर और एसएसपी कलानिधि नैथानी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित लोगों से बात की। एसएसपी ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए टीम लगा दी गई है और जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
Published on:
04 Jun 2018 05:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
