फिरोजाबाद। सुहागनगरी में लूट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पुलिस ने लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन लुटेरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों के पास से लूट का सामान भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी दिन दहाड़े लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। इन्होंने हाईवे पर एक दंपति के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था।
सूचना पर पकड़े बदमाश
एसपी ग्रामीण महेन्द्र सिंह ने बताया कि सिरसागंज हाईवे पर लूट की घटनाएं हो रही थीं। पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे पर बदमाशों ने एक दंपति के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर उनकी घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देखकर लुटेरे भागने लगे। पुलिस ने चारों ओर से घेरकर तीन बदमाशों को पकड़ लिया।
शातिर किस्म के लुटेरे हैं
एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों की तलाशी लेने पर उनके पास से देशी तमंचे और लूट के एक लाख 10 हजार रूपए बरामद किए हैं। पुलिस हिरासत में खड़े सचिन घनश्याम और बॉबी हैं यह वो शातिर किस्म के लुटेरे हैं जो हाईवे पर लूटपाट पाट की वारदातों को अंजाम देते हैं, पुलिस गिरफ्त में यह बदमाश तो उस वक्त हाथ आये जब फिरोजाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस को भनक लगी कि लुटेरा गिरोह लूट की वारदात को अंजाम देकर बाइक से भाग रहा है।