4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी से इस पुल का उद्घाटन कराना चाहते हैं भाजपाई, सपाइयों ने नारियल फोड़ लिखा अखिलेश

भाजपाई इस पुल का उद्घाटन सीएम योगी से कराना चाहते हैं, लेकिन उससे पहले सपाइयों ने समाजवादी पार्टी का झंडा लहरा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Mukesh Kumar

•

Updated: 14 Jan 2018, 7:44 PM IST

SP workers

Shahamatganj overbridge

बरेली। उद्घाटन के इंतजार में तैयार खड़े शहामतगंज ओवरब्रिज पर रविवार को सपा कार्यकर्ता बैरिकेडिंग हटाकर पुल पर चढ़ गए। सपा कार्यकर्ताओं ने पूजा-पाठ और नारियल तोड़ कर उद्घाटन करने का दावा किया। इस दौरान सपाइयों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। भाजपा के नेता इस पुल का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराना चाहते हैं।

ओवरब्रिज पर किया पैदल मार्च
समाजवादी पार्टी के सभी फ्रंटल संगठन के नेता कार्यकर्ताओं के साथ शहामतगंज पुल के नीचे एकत्र हुए नारेबाजी करते हुए पुल के बरेली कॉलेज वाले छोर पर पहुंचे और बैरिकेडिंग हटाकर पुल पर चढ़ गए। जहां पर सपाइयों ने पूजा-पाठ करने के साथ ही नारियल तोड़ दिया और पुल पर पैदल मार्च किया।

सूचना पर पहुंची पुलिस
समाजवादियों के पुल पर पहुंचने की सूचना पर बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची और सपा कार्यकर्ताओं को पुल से हटाया। इस दौरान पुलिस की सपा कार्यकर्ताओं से धक्का मुक्की भी हुई। सपा के कार्यकर्ता पुल पर साइकिल लेकर चढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। जिसके बाद सपाइयों को पुल से हटाने के बाद पुलिस ने बैरिकेटिंग कर पुल पर चढ़ने का रास्ता बंद कर दिया।

सीएम को करना है लोकार्पण
शहामतगंज का ओवरब्रिज समाजवादी पार्टी की सरकार में मंजूर हुआ था, लेकिन इसका काम अब भाजपा सरकार में पूरा हुआ है। ओवरब्रिज को लेकर दोनों दल क्रेडिट लेने की होड़ में है। पुल का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराए जाने की बात चल रही है, लेकिन अभी सीएम का समय नहीं मिल पाया है।

31 पिलर पर बना ब्रिज
शहर को दो हिस्सों को जोड़ने के लिए शहामतगंज में फ्लाई ओवर की मांग लम्बे समय से चली आ रही थी। पिछली सपा सरकार में 10 जून 2015 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस फ्लाईओवर को मंजूरी दी। जिसके बाद 22 जुलाई 2016 को इस पुल का प्रपोजल मंजूर किया गया और 25 अक्टूबर 2016 को पुल के लिए भूमि पूजन किया गया। शहामतगंज का ये पुल 7.5 मीटर ऊंचा और 1017 मीटर लम्बा है। ये पुल 31 पिलर पर टिका हुआ है और पुल को बनाने में करीब 42 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।