7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घोटालों पर पर्दा डालने के लिए हो रही सीबीआई पर कार्रवाई – नरेश उत्तम

नरेश उत्तम पटेल ने सीबीआई पर बयान देते हुए कहा कि भाजपा घोटालों पर पर्दा डालने के लिए इस तरह का काम कर रही है।

2 min read
Google source verification
naresh uttam

घोटालों पर पर्दा डालने के लिए हो रही सीबीआई पर कार्रवाई - नरेश उत्तम

बरेली। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश में हराना ही समाजवादी पार्टी का लक्ष्य है ऐसा कहना है समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का। नरेश उत्तम गुरूवार को बदायूं जाते समय बरेली में रुके जहाँ रेलवे स्टेशन पर सपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बात करते हुए नरेश उत्तम ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में अराजकता का माहौल है और सुप्रीम कोर्ट के जजों को भी पत्रकार वार्ता कर अपनी बात कहनी पड़ी इसके साथ ही उन्होंने सीबीआई पर बयान देते हुए कहा कि भाजपा घोटालों पर पर्दा डालने के लिए इस तरह का काम कर रही है।

गठबंधन पर अखिलेश करेंगे फैसला

लोकसभा चुनाव में महागठबंधन पर सवाल पर नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन पर फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व फैसला करेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गठबंधन में बसपा समेत वो तमाम दल शामिल होंगे जो भाजपा को हटाना चाहते है।

शिवपाल पर साधी चुप्पी

नरेश उत्तम पटेल ने भारतीय जनता पार्टी पर तो जमकर निशाना साधा लेकिन शिवपाल यादव की पार्टी पर वो गोल मोल जवाब देते नजर आए। शिवपाल यादव द्वारा पार्टी बनाए जाने के सवाल पर नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को हराना ही हमारा लक्ष्य है और अखिलेश यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पर जनता का भरोसा है जिसका नतीजा यह है कि प्रदेश में हुए चारों उपचुनाव में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा। राजा भैया के सवाल पर नरेश उत्तम ने कहा कि उनसे हमे कोई मतलब नहीं है और हमारा लक्ष्य है समाजवाद लाना और अराजक्ता के माहौल को हटाना।

समय आने पर घोषित होगा जिलाध्यक्ष

जिले की महानगर और जिला कार्यकारिणी भंग होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले संगठन को मजबूत करने के लिए इस तरह के फैसले लिए जाते है जल्द ही नेताओं के साथ बैठक कर नए जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग