13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आला हजरत खानदान के तौसीफ मियाँ की रिहाई की उम्मीद बढ़ी, बेटा पहुंचा शारजाह

भारतीय दूतावास इन दस्तावेजों के जरिए उनकी रिहाई की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।
less than 1 minute read
Google source verification
tosif miyan

आला हजरत खानदान के तौसीफ मियाँ की रिहाई की उम्मीद बढ़ी, बेटा पहुंचा शारजाह

बरेली। आला हजरत खानदान के वरिष्ठ सदस्य तौसीफ रज़ा खां पिछले छह दिनों से यूएई में पुलिस हिरासत में है। एयरपोर्ट में तलाशी के दौरान उनके पास से कुछ दवाएं बरामद हुई थी और तौसीफ मियां के पास दवाओं का पर्चा नहीं था जिसके कारण उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया था। तब से वो अल-शाहबिया पुलिस की हिरासत में है। तौसीफ मियां के बेटे दवाओं के सत्यापित पर्चों की हार्ड कॉपी लेकर शारजहा पहुंच गए हैं गुरूवार को वो यूएई स्थित भारतीय दूतावास में उपचार से जुड़े दस्तावेज पेश करेंगे। भारतीय दूतावास इन दस्तावेजों के जरिए उनकी रिहाई की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।

कागज हुए तैयार

तौसीफ मियां को छह दिन पहले शारजहा में हिरासत में लिया गया था उनके पास से कुछ दवाइयां और अंगूठी-ताबीज जैसी चीजें बरामद हुई थी जो शारजाह में प्रतिबंधित है। शरजाह पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर दवाओं से जुड़े पर्चों की मांग की थी। इसके बाद से पिछले तीन दिन से तौसीफ मियां के बेटे फैज मियां केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की मदद से कागज पूरे कराने में जुटे हुए थे। विदेश और स्वास्थ्य मंत्रालय से कागजों को सत्यापित कराने के लिए केंद्रीय मंत्री ने अपने विभाग के अफसरों को भी लगाया था। दस्तावेज पूरे होने के बाद फैज मियां उन्हें लेकर शारजाह पहुंच गए है।

हो सकती है रिहाई

दरगाह सूत्रों के मुताबिक़ शारजाह अदालत में गुरूवार को इस मामले को लेकर सुनवाई हो सकती है। गुरूवार को ही फैज मियां वकील के माध्यम से शारजाह प्रशासन द्वारा मांगे गए कागजों को जमा कराएंगे उम्मीद जताई जा रही है कि गुरूवार की शाम तक तौसीफ मियां की रिहाई हो जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग