24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभी नहीं होगी सपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा, अखिलेश ने सुना दिया नेताओं को बड़ा फैसला

जिला और महानगर कार्यकारिणी भंग होने के बाद अखिलेश से मिले सपा नेता
2 min read
Google source verification
samajwadi party bareilly

अभी नहीं होगी सपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा, अखिलेश ने सुना दिया नेताओं को बड़ा फैसला

बरेली। समाजवादी पार्टी की जिला एवं महानगर कार्यकारिणी भंग होने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। जिला और महानगर कार्यकारिणी भंग होने के बाद सभी को नई घोषित होने वाली कार्यकारिणी का इन्तजार है। सपा की नई कार्यकारिणी फिलहाल जल्दबाजी में नहीं घोषित होगी इसका इशारा खुद अखिलेश यादव ने बरेली के सपा नेताओं को दिया है। कार्यकारिणी भंग होने के बाद महाननगर कार्यकारिणी के समर्थन में सपा के तमाम पार्षद और नेता बुधवार को लखनऊ पहुंचे और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। बैठक में शामिल नेताओं की माने तो अखिलेश यादव ने सभी का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि निराश होने की जरूरत नहीं है और समय आने पर कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। नेताओं का कहना है कि फिलहाल अभी जल्दी कार्यकारिणी की घोषणा नहीं होगी।

सपा पार्षद पहुंचे लखनऊ

जिले में सपा में मची उथल पुथल के बीच समाजवादी पार्टी के करीब 18 पार्षद और नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने लखनऊ पहुंचे। मुलाकात के दौरान सभी नेताओं को भरोसा दिलाया गया कि उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर जिला और महानगर इकाई की घोषणा कर दी जाएगी। बैठक में शामिल होने गए महानगर कार्यकारिणी के एक नेता ने बताया कि अभी फिलहाल जल्दबाजी में नई कार्यकारिणी की घोषणा नहीं होने जा रही है।

मंगलवार को भंग कर दी थी कार्यकारिणी

जिले में समाजवादी पार्टी के नेताओं की आपसी गुटबाजी और बयानबाजी की वजह से अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी की जिला और महानगर कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। अखिलेश यादव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद को उनकी टीम के साथ हटा दिया गया था। अखिलेश यादव की इस कार्रवाई के बाद नेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।