18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छुट्टा पशुओं का कहर: सांड़ के हमले से किसान की मौत, चार ग्रामीण घायल, गांव में दहशत

कैंट थाना क्षेत्र के गांव बभिया में बुधवार तड़के एक छुट्टा सांड़ ने ऐसा आतंक मचाया कि पूरा गांव सहम उठा। खेत की ओर जा रहे किसान रामफेर पाराशर पर सांड़ ने अचानक हमला कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के गांव बभिया में बुधवार तड़के एक छुट्टा सांड़ ने ऐसा आतंक मचाया कि पूरा गांव सहम उठा। खेत की ओर जा रहे किसान रामफेर पाराशर पर सांड़ ने अचानक हमला कर दिया। सींगों से उठाकर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उनकी हालत गंभीर हो गई। बाद में जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

बचाने दौड़े ग्रामीणों पर भी किया हमला

मृतक के भतीजे मुनेंद्र ने बताया कि रामफेर पाराशर अविवाहित थे और रोज की तरह सुबह खेत पर जा रहे थे। तभी रास्ते में सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। जब आसपास मौजूद ग्रामीण उन्हें बचाने दौड़े तो सांड़ ने उन पर भी हमला बोल दिया। हमले में उदयवीर, विद्यावती, अशोक शर्मा और उनका बेटा अमित घायल हो गए। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों की मदद से किसी तरह सांड़ को भगाया, तब जाकर हालात काबू में आए।

छुट्टा पशुओं से त्रस्त ग्रामीण, कार्रवाई की मांग

घटना के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से छुट्टा पशुओं का आतंक है। बताया जा रहा है कि यह सांड़ मंगलवार को किसी ने गांव में छोड़ दिया था। गांव के प्रधान ने कहा कि गांव में कोई गौशाला नहीं है और शहर से पकड़े गए पशुओं को यहां छोड़ दिया जाता है, जिससे खतरा बढ़ रहा है।

इंस्पेक्टर का बयान

कैंट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हमलावर सांड़ को जल्द पकड़ने और गांव को छुट्टा पशुओं से मुक्ति दिलाने की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग