19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेजस्वी यादव को हार का डर’: चुनाव बहिष्कार के बयान पर दानिश आजाद का हमला

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने पीएम मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। साथ ही तेजस्वी यादव के चुनाव बहिष्कार बयान पर तीखा हमला बोला।

2 min read
Google source verification

बरेली

image

Aman Pandey

Jul 25, 2025

Danish ansari

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी।PC: IANS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। वह लगातार सबसे लंबे समय तक भारत के प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे व्यक्ति बन गए हैं, जिन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को इस मामले में पीछे छोड़ दिया। इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि यह सभी भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है।

भारत ने पीएम मोदी के नेतृत्व में छुई नई ऊंचाइयां

दानिश आजाद अंसारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने यह एकमात्र कीर्तिमान नहीं रचा, बल्कि कई अन्य उपलब्धियां भी उनके नाम हैं। वह आजादी के बाद जन्मे पहले प्रधानमंत्री हैं, जो अपने आप में एक बड़ा कीर्तिमान है। कई देशों ने उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा है। विशेष रूप से मुस्लिम देशों ने भी पीएम मोदी को अपार सम्मान और प्यार दिया है। भारत को विश्व गुरु बनाने और विकसित भारत के संकल्प को वो ईमानदारी से पूरा कर रहे हैं।" अंसारी ने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयां छुई हैं। उनकी नीतियों और कार्यशैली ने भारत को एक मजबूत और समृद्ध देश के रूप में स्थापित किया है।

'बिहार की जनता के बीच जा रहा है गलत संदेश'

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के चुनाव बहिष्कार के बयान पर दानिश आजाद ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "तेजस्वी यादव संभावित हार के डर से इस तरह के बयान दे रहे हैं। बिहार की जनता ने लोकसभा चुनाव में राजद को नकार दिया था, और आगामी विधानसभा चुनाव में भी उनकी हार तय है। उनकी बयानबाजी से बिहार की जनता के बीच गलत संदेश जा रहा है।"

'विपक्ष दे सकारात्मक सुझाव'

दानिश आजाद ने आगे कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जो संविधान के तहत चलता है। ऐसे में इस तरह के बयानों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने विपक्ष को सलाह दी कि वह नकारात्मक राजनीति छोड़कर सकारात्मक सुझाव दे और विकास के कार्यों में सहयोग करे।उन्होंने कहा, "विपक्ष को चाहिए कि वह भारतीय जनता पार्टी, पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों में सकारात्मक योगदान दे। यही देश और जनता के हित में होगा।"