13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली फन सिटी किडनैपिंग केस का फरार बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल

इज्जतनगर थाना इलाके में मंगलवार रात अपहरण कांड में फरार चल रहे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी और वह सड़क पर गिर पड़ा। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। घटना के बाद इलाके में देर रात तक पुलिस का सर्च ऑपरेशन चलता रहा।

2 min read
Google source verification
Police arrest injured kidnapping accused after encounter in Bareilly’s Izzatnagar area.

पुलिस गिरफ्त में घायल आरोपी

बरेली। इज्जतनगर थाना इलाके में मंगलवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अपहरण कांड में फरार चल रहे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी और वह सड़क पर गिर पड़ा। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। घटना के बाद इलाके में देर रात तक पुलिस का सर्च ऑपरेशन चलता रहा।

कलापुर पुलिया पीलीभीत रोड पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे। शक गहराया तो पुलिस टीम पीछे लग गई। कुछ दूरी पर पहुंचते ही बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक चली गोलियों से मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए।

बदमाश की गोली से घायल हुआ सिपाही

फायरिंग के दौरान सिपाही नीशू तिवारी गोली लगने से घायल हो गए। साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की एक गोली आरोपी विमल के दाहिने पैर में लगी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पकड़ा गया आरोपी विमल पहले से ही अपहरण के एक सनसनीखेज मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने अपने साथियों उमाशंकर, आकाश और हरनेश के साथ मिलकर नौ मई को फन सिटी के आगे से एक युवक का अपहरण किया था। इस मामले में उमाशंकर पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि बाकी आरोपी अभी फरार हैं।

तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद

पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा, जिंदा कारतूस, 250 रुपये नकद और चोरी की बाइक बरामद की है। घायल आरोपी और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब फरार बदमाश की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इलाके में देर रात तक जंगल और आसपास के रास्तों में कॉम्बिंग कराई गई। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे गैंग का बड़ा खुलासा किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग