8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

फैक्ट्री जा रहे मैकेनिक को कार ने मारी टक्कर, मौत

घर से फैक्ट्री काम पर जाते समय मैकेनिक की बाइक में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
car_accident_1.jpg

ड्यूटी करने के लिए बाइक से फैक्ट्री जा रहा था युवक

पुलिस ने कार को कब्जे में लिया, चालक की तलाश जारी

बरेली। घर से फैक्ट्री काम पर जाते समय मैकेनिक की बाइक में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना फरीदपुर क्षेत्र के मोहल्ला बक्सरिया निवासी संजीव कुमार (44) पुत्र रामपाल फरीदपुर क्षेत्र की फैक्ट्री एमपी एग्रो में मैकेनिक के पद पर काम करता था। गुरुवार की शाम को ड्यूटी करने के लिए वह घर से बाइक से जा रहे थे। रास्ते में कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में संजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को थाना फरीदपुर पुलिस ने बरेली जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संजीव कुमार की पत्नी सरस्वती और दो बच्चे हैं। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना फरीदपुर पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग