
बरेली। बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने का विरोध जारी है। संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को बिजली निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एक संविदा कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई। वह अचानक बेहोश हो गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी को जिला अस्पताल भेजा गया।
बिजली विभाग के 168 कर्मचारियों की एक फरवरी से संविदा खत्म कर दी गई। 31 जनवरी की रात तक कर्मचारियों ने काम किया। एक फरवरी सुबह जब काम पर पहुंचे तो पता लगा कि उनकी संविदा खत्म कर दी गई है। अब वह नौकरी नहीं कर सकते। इससे गुस्साए सैकड़ों संविदा कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। तब से अब तक प्रदर्शन जारी है।
धरना स्थल पर सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों के प्रदर्शन का समर्थन किया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम लोग कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो धरना प्रदर्शन करेंगे। यहां से लखनऊ तक आपकी लड़ाई लड़ेंगे। शहर में 128 और देहात क्षेत्र में 40 कर्मचारियों की संविदा खत्म करते हुए एक फरवरी से उनको नौकरी से निकाला गया है। कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं। बहाल करने की मांग कर रही है।
Updated on:
05 Feb 2025 05:50 pm
Published on:
05 Feb 2025 05:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
