
इंस्पेक्टर के जन्मदिन पर थाना बना मयखाना, पुलिसकर्मियों ने डीजे की धुन पर जमकर छलकाए जाम
बदायूं। बिनावर थाने के इंस्पेक्टर धीरज सोलंकी के जन्मदिन पर थाना मयखाने में तब्दील हो गया। पुलिसकर्मियों ने जमकर शराब पी और डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। बर्थडे पार्टी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने सीओ को जांच के आदेश दिए है।
खुले आम छलकाए जाम
बिनावर इंस्पेक्टर धीरज सोलंकी का जन्मदिन थाने में केक काट कर मनाया गया। इस मौके पर थाने में ही डीजे लगाया गया और पुलिसकर्मियों ने जमकर शराब पी। शराब की बोतलें हाथ में लेकर पुलिसकर्मी जमकर झूमे। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी वर्दी में है तो कुछ पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में झुमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में महिला पुलिसकर्मी भी नजर आ रही है। बर्थडे पार्टी का वीडियो भी किसी ने बना कर वायरल कर दिया।
जांच हुई शुरू
वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जानकारी अफसरों को हुई तो एसएसपी ने मामले पर जांच बैठा दी है। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह को मामले की जांच के आदेश दिए है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Published on:
04 Apr 2019 07:43 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
