
सीबीआईसी दिल्ली ने जारी की सूची
एडिशनल कमिश्नर राज्य कर ओपी चौबे ने बताया कि वर्तमान में शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं और बरेली के 50 करोड़ से अधिक वार्षिक टर्नओवर वाले लगभग 1350 व्यापारियों की सूची सीबीआईसी दिल्ली ने प्राप्त कराई है। ई-इनवाइस के बारे में सीबीआईसी दिल्ली ने ऐसे व्यापारियों की सूची प्रेषित की है जिनके द्वारा ई-इनवाइस नहीं जारी किये जा रहे हैं। अप्रैल 2021 से 50 करोड़ से अधिक टर्नओवर वाले और निर्यात करने वाले व्यापारियों को ऑनलाइन इलेक्ट्रोनिक इनवाइस जारी करना आवश्यक कर दिया गया है। इसी क्रम में जून-2023 से पांच करोड़ से अधिक वार्षिक टर्नओवर वाले करदाताओं को एक अगस्त 2023 से ई-इनवाइस जारी करना अनिवार्य कर दिया गया है।
ई-वे बिल जारी करना भी आवश्यक
इसके बाद भी अधिकतर व्यापारियों ने 50 करोड़ और पांच करोड़ से ऊपर वार्षिक टर्नओवर होने के बावजूद भी ई-इनवाइस जारी नहीं किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि उनका टर्नओवर इन सीमा से अधिक है तो आवश्यक रूप से ई-इनवाइस जारी करें। इसके अलावा परिवहन के साथ ई-वे बिल जारी करना भी आवश्यक है। भविष्य में वार्षिक टर्नओवर से अधिक टर्नओवर वाले व्यापारियों ने ई-इनवाइस जारी नहीं किए तो वैलिड इनवाइस नहीं माना जायेगा और आईटीसी भी प्रभावित हो सकती है।
समस्या आ रही है तो यहां करें संपर्क
व्यापारियों को कोई समस्या आ रही है तो वह जीएसटी पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई व्यवस्था के अंतर्गत अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। इसके अलावा एनआईसी पर या अपने क्षेत्र के उपायुक्त/सहायक आयुक्त, राज्य कर कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। व्यापारियों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
Published on:
27 Dec 2023 08:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
