5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

107 दीपक जलाकर मनाई खेतेश्वर जयंती

https://www.patrika.com/barmer-news/    
less than 1 minute read
Google source verification
 107 lamp celebrated lighting Kheteshwar jayanti

107 lamp celebrated lighting Kheteshwar jayanti

107 दीपक जलाकर मनाई खेतेश्वर जयंती

बाड़मेर पत्रिका
राजपुरोहित समाज की ओर से सोमवार को स्थानीय खेतेश्वर एवं राजपुरोहित न्याति नोहरे में संत खेतेश्वर महाराज की 107वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान 107 घी के दीपक जलाए गए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रेमसिंह लंगेरा ने कहा कि खेतेश्वर महाराज ने राजपुरोहित समाज को पहचान दिलाई उनकी बदौलत समाज शिक्षा, संस्कार व आर्थिक स्थिति से सुदृढ़ है। मगसिंह लखा ने कहा कि इस दौरान दीपक जलाकर खुशहाली का संदेश दिया गया। इस मौके पर गेमर सिंह फ ोगेरा, शिवदान सिंह भंवरिया, जयरामसिंह, चम्पत सिंह, हरि सिंह लंगेरा, कमल सिंह , मंगलसिंह लंगेरा, कल्याण सिंह , नरपतराज मूंढ, लक्ष्मणसिंह, तनसिंह, डॉ. शेषकरण राजपुरोहित, दिनेशपाल सिंह, बबलू सिंह, हेमंत राजपुरोहित आदि मौजूद रहे।


ये भी पढ़े...


जहां हरियाली वहां खुशहाली

बाड़मेर पत्रिका
स्थानीय राजीव नगर में सोमवार को पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में पौधारोपण कर धरा को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर डॉ ओमप्रकाश डूडी ने कहा कि बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग को रोकने का एक ही उपाय है अधिक से अधिक पौधरोपण। उन्होने प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाने का आह्वान किया। हनुमान राम डऊकिया ने कहा कि जहां हरियाली वहां खुशहाली होगी। कार्यक्रम में डॉ स् नेहा, मुद्गल, लक्ष्मी चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे ।