5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

9 बजे तक बाड़मेर में 13.24 प्रतिशत मतदान

-भाजपा प्रत्याशी ने मतदान किया- कांग्रेस प्रत्याशी का मतदान अभी नहीं हुआ - दिव्यंागों में उत्साह, मतदान को लेकर पहुंच रही महिलाएं
2 min read
Google source verification
13.24 percent polling in Barmer till 9 pm

13.24 percent polling in Barmer till 9 pm

बाड़मेर. सीमावर्ती बाड़मेर क्षेत्र में मतदान को लेकर उत्साह बना हुआ है। मतदान के लिए फस्र्ट टाइम वोटर के पहुंचने के साथ ही सेल्फी विद इंक का क्रेज देखते ही बन रहा है। यहां सुबह छह बजे से कतारें लग गई है। इनमें मतदाताओं में दिव्यांग, महिलाएं और बुजुर्ग भी पीछे नहीं है। अभी सुबह 9.30 बजे तक 13.24 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

कैलाश ने किया मतदान

भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने बाड़मेर के गांधीपुरा बूथ से मतदान किया। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने वार्ड संख्या में एक मतदान कर लिया है। इसी तरह सिवाना विधायक हमीरङ्क्षसह ने सिवाना में मतदान किया है।

मानवेन्द्रसिंह अब करेंगे मतदान

जानकारी अनुसार मानवेन्द्रसिंह अपने निवास जसोल में है। वे अपने परिवार सहित मतदान को पहुंचेंगे। मानवेन्द्र अपनी मां शीतलकंवर का इंतजार कर रहे है, जिनके आने के बाद मतदान होगा।

दिव्यांगों में उत्साह

बालोतरा के गांधीपुरा केन्द्र पर दिव्यांग ऋषि और विशाल मतदान को पहुंचे। इन दोनों पहली बार मतदान किया है। ऋषि और विशाल के परिजनों का कहना है कि दिव्यांगों के लिए मतदान को लेकर की गई सहूलियतें और बढ़े ताकि इनको मतदान में आसानी हों।

सजधजकर पहुंच रही है महिलाएं

मतदान के लिए महिलाएं सज धजकर पहुंच रही है। महिलाओं की कतारें अलग से लगी है। घूंघट में आ रही महिलाओं की पहचान के लिए यहां महिला कर्मियों की नियुक्ति की हुई है। आपत्ति होने पर चेहरे पहचान रही है।

मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के प्रबंध

मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए गए है। यहां पर पुलिसबल की तैनातगी के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी अधिकाश्ंा केन्द्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है।

जनप्रतिनिधि पहुंच रहे बूथ-बूथ

विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी मतदान के लिए पहुंच रहे है। ये यहां पर लोगों से मुलाकात करने के साथ मतदान कर रहे है। जिलेभर में मतदान को लेकर उत्साह बना हुआ है।

जिला कलक्टर व एसपी राऊण्ड पर

जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता और पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा सुबह से ही राऊण्ड पर है। शहर के बूथ के बाद अति संवेदनशील व संवेदनशील केन्द्रों पर पुलिस अधीक्षक व जिला कलक्टर पहुंचेंगे। जहां पर व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगे।