
2500 students on 25 centers gave the Jambhani Sahitya Gyan Examination
25 केंद्रों पर 25 सौ विद्यार्थियों ने दी जांभाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा
सेड़वा ञ्च पत्रिका . साहित्य अकादमी बीकानेर के तत्वावधान में आयोजित जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा में जिलेभर के 25 परीक्षा केंद्रों पर 25 सौ विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जाम्भाणी साहित्य के राआउमावि सोनड़ी के केंद्राधीक्षक सुखराम खिलेरी ने बताया कि पूरे देश में हुई परीक्षा में सबसे अधिक बाड़मेर जिले से विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सोनड़ी में पंजीकृत 735 विद्यार्थियों में से 521 ने परीक्षा दी। दो वर्गों में हुई परीक्षा के वर्ग ए में कक्षा 5 से 8 तथा बी में 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
गुड़ामालानी . गुड़ामालानी मुख्यालय स्थित राउमावि में जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा हुई। इसमें 85 में से 63 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। केन्द्राधीकक्ष मोहनलाल पंवार ने बताया कि विश्नोई समाज में जन जागाृति व प्रतिभाएं निखारने को लेकर परीक्षा का आयोजन हो रहा है। युवाओं को संस्कारित करने, गिरते नैतिक मुल्यों को पुनस्र्थापित करने, भारतीय संस्कृति के मूलभूत तत्वों के प्रति जागृति सहित अन्य लक्ष्यों को लेकर हर वर्ष परीक्षा होती है। इसी प्रकार अमृतादेवी मेमोरियन पब्लिक विद्यालय में 203 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
ये भी पढ़े...
विद्यालय के मुख्यद्वार पर गेट का अभाव
शिव ञ्च पत्रिका . उपखंड क्षेत्र के मौखाब स्थित राउमावि के मुख्य द्वार पर गेट नहीं होने के कारण विद्यालय छुट्टी के बाद पशुओं का जमावड़ा रहता है। ग्रामीण जेठूसिंह का कहना है कि विद्यालय समय के दौरान भी विद्यार्थी दिनभर पशुओं को भगाते रहते हैं। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
शिव के मौखाब स्थित विद्यालय में मैन गेट का अभाव।
तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू
बाड़मेर ञ्च पत्रिका . उप राष्ट्रीय पल्य पोलियो के तीन दिवसीय अभियान का शुभारम्भ जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते व सीएमएचओ डॉ. कमलेश चैधरी ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केन्द्र स्थित पोलियो बूथ पर बच्चों को दवा पिलाकर किया। उन्होंने टीमों को हरी झण्डी दिखाकर निर्धारित पोलियो बूथों के लिए रवाना किया। सीएमएचओ के अनुसार अभियान में प्रथम दिन जिले में 519 बूथों पर पोलियो की दवा पिलाई गई। अभियान की समीक्षा के लिए बूथों के निरीक्षण की जिम्मेदारी आरसीएचओ, डिप्टी सीएमएचओ सहित बीसीएमओ को सौंपी गई है।
Published on:
19 Nov 2018 09:44 pm
