
बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले में शुक्रवार रात पत्थरों से भरे डंपर ने सड़क किनारे चल रहे 5 लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो गंभीर घायल हो गए, जिन्हें बाड़मेर रैफर किया। मृतक दादा-दादी व पोता है। वहीं घायल दम्पती मृतक नाथाराम के बेटा-बहू है।
गुड़ामालानी उप अधीक्षक ने सुखराम विश्नोई ने बताया कि धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के लुखु भाखरी गांव के पास नाथाराम का खेत है। रात में नाथाराम्र, पत्नी टीमूदेवी व पोते नरेश के साथ खेत से घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान थे पत्थर से भरे डंपर ने उनको कुचल दिया।
हादसे में नाथाराम (65) पुत्र कानाराम, टीमूदेवी (60) पत्नी नाथाराम व नरेश (10) की मौके पर मौत हो गई। विश्नोई ने बताया कि हादसा नाथाराम के घर से 100 मीटर की दूरी पर हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। वहीं शव सड़क पर बिखर गए थे।
हादसे के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। पुलिस उप अधीक्षक सुखराम विश्नोई और थानाधिकारी बगडुराम लोगों से समझाइश की। हादसे के बाद डंपर ड्राइवर पास के पेट्रोल पंप पहुंचा और वहां डंपर खड़ा कर फरार हो गया।
Updated on:
08 Mar 2025 11:35 am
Published on:
08 Mar 2025 08:15 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
