4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर से शिव छोडऩे के बहाने 65 हजार लूटे

https://www.patrika.com/barmer-news/
less than 1 minute read
Google source verification
65 thousand loses on the pretext of leaving Shiva from Barmer

65 thousand loses on the pretext of leaving Shiva from Barmer

बाड़मेर से शिव छोडऩे के बहाने 65 हजार लूटे
बदमाशों के साथ मिल ऑटो चालक ने हरसाणी फांटा के पास दिया वारदात को अंजाम
बाड़मेर ञ्च पत्रिका . बाड़मेर से शिव कस्बे तक जाने के लिए ऑटो में सवार हुए युवक को चालक ने अन्य बदमाशों के साथ मिल लूट लिया। ग्रामीण थाना क्षेत्र के हरसाणी फांटा से उत्तरलाई सड़क पर सूनसान स्थान पर शुक्रवार को ऑटो में सवार युवक को चाकू दिखाकर नकदी रूपए व मोबाइल लूट लिए।
ग्रामीण थाना पुलिस के अनुसार मंडाई निवासी पीडि़त श्रृंगारखान ने रिपोर्ट में बताया कि गांव से बाड़मेर शहर ट्रैक्टर की किश्त भरने आया था। यहां दोपहर को सिणधरी सर्कल पर एक ऑटो चालक से बातचीत हुई। मैंने शिव जाने का कहा तो उसने मोबाइल नंबर लिए। फिर शाम को उसका कॉल आया और कहा शिव चल रहे हो? इस पर मैं सर्किट हाउस के पास पहुंच गया। जहां ऑटो में तीन-चार जने सवार थे। उसे ऑटो में बिठाया और हरसाणी फांटा- उत्तरलाई के बीच सूनसान जगह पर ले गए। वहां आरोपियों ने 65 हजार रुपए व मोबाइल लूट मारपीट कर नीचे उतार दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल दो जनों को दस्तयाब किया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़े...
अवैध शराब के साथ महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

बाड़मेर . आबकारी विभाग ने शनिवार को शुष्क दिवस पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किए।
जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दसोरा ने बताया कि शहर के तिलक नगर में आरोपी भंवरी देवी पत्नी प्रहलादराम के कब्जे से 22 पव्वे देशी मदिरा बरामद किए। बालोतरा के खेड रोड पर सवाईराम पुत्र राणाराम के कब्जे से 23 पव्वे व रीको एरिया में चुन्नाराम पुत्र हीराराम के कब्जे से 26 पव्वे बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग