scriptबायतु में 70 प्रत्याशी मैदान में | 70 candidates in the field in Baytu | Patrika News
बाड़मेर

बायतु में 70 प्रत्याशी मैदान में

– सभी 19 सीटों पर कांग्रेस व भाजपा आमने सामने वहीं 18 सीटों पर आरएलपी दे रही है कड़ी टक्कर, एक सीट पर नामांकन खारिज।

बाड़मेरNov 10, 2020 / 10:49 pm

Ratan Singh Dave

बायतु में 70 प्रत्याशी मैदान में

बायतु में 70 प्रत्याशी मैदान में

70 प्रत्याशी मैदान में

– सभी 19 सीटों पर कांग्रेस व भाजपा आमने सामने वहीं 18 सीटों पर आरएलपी दे रही है कड़ी टक्कर, एक सीट पर नामांकन खारिज।

बायतु- पंचायती राज चुनावो में समिति की कुल 19 सीटों पर कांग्रेस व बीजेपी तथा 18 सीटों पर आरएलपी चुनाव लड़ रही है। एक जगह वार्ड संख्या 15 में आर एल पी की ज्योति चौधरी का नामांकन खारिज हो जाने के कारण यहां कांग्रेस व बीजेपी में सीधा मुकाबला होगा। वहीं शेष सभी 18 सीटों पर कांग्रेस व बीजेपी के साथ- साथ आरएलपी के चुनाव लड़ने के कारण संघर्ष त्रिकोणीय रहेगा। रिटर्निंग अधिकारी विवेक व्यास ने बताया कि नामांकन जांच के दौरान कुल 23 नामांकन खारिज पाए गए। इस तरह वार्ड संख्या 1 पर कांग्रेस से डाऊ राम, बीजेपी से सम्पत राज, आरएलपी से भगीरथ सिह, वार्ड संख्या 2 पर कांग्रेस से भंवरी देवी, बीजेपी से दमयंती देवी व आर एल पी से तीजो देवी, वार्ड संख्या तीन में कांग्रेस से पवनी देवी, भाजपा से भंवरी देवी व आर एल पी से वीरा देवी, वार्ड संख्या 4 पर कांग्रेस से चिमा राम, बीजेपी से पुरखा राम व आर एल पी से जोगाराम, वार्ड संख्या 5 पर कांग्रेस से खेताराम, भाजपा से गंगा देवी व आर एल पी से सोमपाल, वार्ड संख्या 6 में कांग्रेस से संतोष भांभू, भाजपा से सिगरती देवी व आर एल पी से अशोक पुल्कित, वार्ड संख्या 7 में कांग्रेस से छगनी देवी, भाजपा से पारू देवी व आर एल पी से तारावती, वार्ड संख्या 8 में कांग्रेस से फकीरा राम, भाजपा से प्रेम सागर, आर एल पी से बलदेव, वार्ड संख्या 9 में कांग्रेस से चेन सिह, भाजपा से राम सिंह व आर एल पी से जालाराम पालीवाल, वार्ड संख्या 10 में कांग्रेस से सिमरथाराम चौधरी, भाजपा से चेनाराम कड़वासरा, आर एल पी से जैसाराम, वार्ड संख्या 11 में कांग्रेस से च्ंपा देवी, भाजपा से हिमांशी, व आर एल पी से तीजो देवी, वार्ड संख्या 12 में कांग्रेस से शांति देवी, भाजपा से लक्ष्मी चौधरी व आर एल पी से नीता, वार्ड संख्या 13 में कांग्रेस से रामू देवी, भाजपा से खमा देवी व आर एल पी गंगा देवी, वार्ड संख्या 14 में कांग्रेस से दमी देवी, भाजपा से लक्षिता चौधरी व आर एल पी दोली देवी, वार्ड संख्या 15 में कांग्रेस से खेताराम, भाजपा से मीरा देवी, वार्ड संख्या 16 में कांग्रेस से चुकी देवी, भाजपा से गुडी देवी व आर एल पी से अनी देवी, वार्ड संख्या 17 में कांग्रेस से अशोक गोदारा, भाजपा से सोनाराम व आर एल पी से बन्नाराम, वार्ड संख्या 18 में कांग्रेस से लक्ष्मण राम, भाजपा से हीराराम व आर एल पी से हरचंद राम, वार्ड संख्या 19 में कांग्रेस से जमना देवी, भाजपा से सरिता व आर एल पी से धापू देवी का नामांकन पत्र सही पाया है। वहीं वार्ड संख्या 15 में आर एल पी से प्रत्याशी ज्योति चौधरी का नामांकन पत्र खारिज हो जाने के कारण आर एल पी पार्टी अब बायतु पंचायत समिति की 18 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है।

Home / Barmer / बायतु में 70 प्रत्याशी मैदान में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो