4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAJASTHAN ELECTION 2018-जिले में 76.63 प्रतिशत मतदान, गुड़ामालानी सर्वाधिक

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Google source verification
76.63 percent voting in the district, Gudmallani highest

76.63 percent voting in the district, Gudmallani highest

जिले में 76.63 प्रतिशत मतदान, गुड़ामालानी सर्वाधिक
विधानसभा चुनाव : धीमी गति से शुरू हुआ मतदान दोपहर बाद परवान पर, देर शाम तक चला वोट डालने का सिलसिला
इवीएम व वीवीपेट के साथ मतदान दल लौटे बाड़मेर 11 दिसम्बर को पीजी कॉलेज में होगी मतगणना
बाड़मेर ञ्च पत्रिका . थार में लोकतंत्र के महापर्व में लोगों ने भागीदारी सुनिश्चित करते हुए शुक्रवार को उत्साह के साथ मतदान किया। सुबह 8 बजे शुरू हुआ मतदान का क्रम निर्धारित शाम 5 बजे बाद भी चला। कुछ बूथों पर देर शाम तक मतदान चला। लोग भी शाम तक मतदान को लेकर उत्सुक दिखे। जिले में कुल 76.63 फीसदी मतदान हुआ। जिले में मतदाता सुबह से ही मतदान के लिए मतदाता बूथों पर पहुंचने शुरू हो गए। ग्रामीण क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की कतारें लगनी शुरू हो गई। जो दोपहर होते-होते बढ़ती गई। शाम को तो मतदान पूरे परवान पर था। गांव और शहरों के बूथों पर मतदान करने का लोगों में उत्साह पूरे दिन दिखा।
देर रात तक पहुंचती रही पोलिंग पार्टियां
कॉलेज परिसर से मतदान दलों की रवानगी के बाद वीरानगी छा गई थी। जबकि इससे पहले दो दिन यहां मेले जैसा माहौल था। मतदान के बाद शाम को यहां फिर से मेले जैसा दिख रहा था। मतदान संपन्न करवाने के बाद दल देर रात तक यहां पहुंचते रहे। इवीएम और वीवीपेट को यहां स्ट्रांग रूप में जमा किया जा रहा था।
ग्यारह को खुलेगा उम्मीदवारों का भाग्य
मतगणना के लिए पूरे तीन दिन इंतजार करना होगा। अब 11 दिसम्बर को प्रदेशभर में एक दिन मतगणना होगी। इसी दिन दोपहर तक सभी विधानसभा क्षेत्रों के परिणाम आने की संभावना है। बाड़मेर जिले की सात विधानसभाओं के परिणाम दोपहर बाद आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए भी विशेष व्यवस्थाएं राजकीय पीजी कॉलेज में चल रही हैं।
मतदान के बाद चुनाव की चर्चाएं जोरों पर
मतदान के बाद अब कौन बनेगा विधायक को लेकर शाम से ही चर्चाएं चल रही थी। आमजन भी मतदान के बाद उत्सुक था कि अब जितेगा कौन। देर रात तक शहर की हथाइयों पर भी केवल चुनाव की चर्चा ही थी।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग