5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

83 साल पहले थार में पानी बना था बर्फ, माइनस 1.7 डिग्री तक लुढ़का था रात का पारा

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Google source verification
83 years ago the water in the Thar made ice

83 years ago the water in the Thar made ice

83 साल पहले थार में पानी बना था बर्फ, माइनस 1.7 डिग्री तक लुढ़का था रात का पारा
18 दिसम्बर सीजन की सबसे सर्द रात पारा ञ्च 8.0 डिग्री
15 जनवरी 1935 को दर्ज हुआ था अब तक का सबसे कम तापमान

बाड़मेर. थार में सर्दी का सितम जारी है। पिछले 5 दिनों से सर्दी बढ़ती जा रही है। सर्द हवा का रूख हालांकि कुछ कम जरूर हो गया है। वहीं ठिठुरती रात का तापमान गिरकर बुधवार को 8.0 डिग्री पर आ गया। यह सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही है। दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिली। लेकिन सर्दी के तेवर बरकरार रहे। थार में सर्दी धूजणी छुड़ा रही है। सुबह शहर की हलचल काफी देर से शुरू हो रही है। वहीं दिन में लोग गुनगुनी धूप में बैठे नजर आते हैं। मौसम साफ रहने से धूप सर्दी से कुछ राहत दे रही है।
हवा की गति हो गई मंद
मौसम विभाग की माने तो मारवाड़ में शीतलहर की चेतावनी नहीं है। हवा की गति मंद होने के कारण दिन में सर्दी का असर कम माना जा रहा है। लेकिन रात में धोरों के जल्दी ठंडे होने के कारण सर्दी का असर ज्यादा हो जाता है।
सीजन की सबसे सर्द रात
थार में मंगलवार रात सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही है। बाड़मेर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री रेकार्ड किया गया है, जो सर्दी शुरू होने के बाद सबसे कम रहा है।
15 जनवरी 1935 को रहा अब तक का सबसे कम तापमान
बाड़मेर में पिछली एक शताब्दी में सबसे कम तापमान 15 जनवरी 1935 को माइनस 1.7 डिग्री रेकार्ड किया गया था। पिछले 83 सालों में थार में इससे कम तापमान कभी नहीं रहा। उस दौरान थार में पानी बर्फ की तरह जम गया था। अभी जो मांउट में स्थिति है, थार की भी उस दिन वैसी ही थी। वहीं पिछले दस साल में सबसे कम तापमान 31 दिसम्बर 2013 को 04.06 डिग्री दर्ज किया गया था। सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं
अगले कुछ दिनों में सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं। मौसम विभाग की माने तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। वहीं दिन के पारे में गिरावट की आशंका है। ऐसे में फिलहाल सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
5 साल में 18 दिसम्बर का न्यूनतम तापमान
2014 09.08
2015 09.02
2016 14.09
2017 10.03
2018 08.00