
a schools without any teacher
भूणिया. भूणिया क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भाटो का डेर फगलू का तला में इन दिनों एक भी शिक्षक कार्यरत नहीं है। विद्यालय में लगे एक मात्र शिक्षक की पदान्नति होने से वह अन्यत्र चला गया। हालांकि शिक्षा विभाग ने यहां प्रतिनियुक्ति पर एक शिक्षक को लगाया है, लेकिन उनके पास बीएलओ तथा अतिरिक्त काम भी है। ऐसे में यहां अध्ययनरत 65 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विद्यालय में शिक्षक लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों भागीरथ विश्नोई के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी प्रा. बाड़मेर को ज्ञापन सौंपा। वहीं ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी हरिराम जाणी का कहना है कि यह सही बात है कि यहां स्थायी शिक्षक की जरूरत है। इसीको देखते हुए शिक्षक लगा दिया गया है। वह गुरुवार तक विद्यालय ज्वॉइन कर लेगा, लेकिन उसने शुक्रवार तक ज्वाइन नहीं किया।
ये भी पढें: पशु चिकित्साकर्मियों का आंदोलन तेज, सामूहिक अवकाश अब अनिश्चितकालीन
बाड़मेर. विभिन्न मांगों को लेकर 1 अक्टूबर से कार्य का बहिष्कार कर सामूहिक अवकाश पर चल रहे जिले के पशु चिकित्साकर्मियों ने शुक्रवार शाम तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक रुख नजर नहीं आने के कारण प्रदेश संगठन के आह्वान पर अब सामूहिक अवकाश अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाने का ऐलान किया है।
राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रतनलाल गौड़ ने बताया कि राज्य सरकार अपने ही वादों से मुकर गई है, इस कारण पशु चिकित्सा कर्मियों को मजबूरन सामूहिक अवकाश बढ़ाने का निर्णय लेना पड़ा है। सामूहिक अवकाश के कारण प्रदेश के 1000 पशु चिकित्सालय, 198 पशु औषधालय, 5000 पशु चिकित्सा उपकेन्द्रों पर ताले लगे हुए हैं। साथ ही प्रादेशिक पशु चिकित्सा जैविक इकाई, राज्य रोग निदान केन्द्र, जिलों के जिला रोग निदान केन्द्र एवं अन्य संस्थाएं भी प्रभावित हो रही हैं। उन्होने बताया कि इससे 20वीं पशुगणना तथा गत 1 सितंबर से प्रदेश में चल रहा एफएमडी टीकाकरण कार्यक्रम भी बीते 5 दिनों से पूर्णरूप से ठप है।
Published on:
06 Oct 2018 11:08 am
