
Abhinav Rajasthan Campaign Touring and Told villagers about lokneeti
बालोतरा. अभिनव राजस्थान अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. अशोक चौधरी ने पचपदरा, दूदवा सहित क्षेत्र के कई गांवों का दौराकर युवाओं, किसानों व ग्रामीणों अभिनव हथाई के जरिए लोकनीति के बारे में बताया। डॉ. चौधरी ने कहा कि संविधान में लोकतंत्र की जो परिभाषा दी गई है, उसे जनता से छुपा दिया गया है। जनता को सिर्फ वोट देने तक सीमित किया गया। सिर्फ वोट डालने की परम्परा को त्यागना होगा। जनता नेताओं से सवाल करना सीखें कि उनके लिए क्या योजनाएं हैं, कैसे पूरा करेंगे । तब जाकर असली लोकतंत्र और असली विकास हमें दिखाई देगा। इस दौरान अभिनव मित्र डॉ. भरत सारण, डॉ. महेन्द्र विश्नोई, डॉ. दिनेश विश्नोई, डॉ. प्रभु आर चौधरी, हंसराज मेघवाल, करनाराम मांजू, श्रीराम ढाका, कैलाश गर्ग, जीवराज सेंवर, लक्ष्मणराम चौधरी, विरेन्द्र आसू, वगताराम संउ आदि मौजूद थे। डॉ. चौधरी ने कहा कि संविधान में लोकतंत्र की जो परिभाषा दी गई है, उसे जनता से छुपा दिया गया है। जनता को सिर्फ वोट देने तक सीमित किया गया।
उप चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल
- भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी ने प्रस्तुत किए नामांकन पत्र
समदड़ी . पंचायत समिति समदड़ी के वार्ड संख्या एक के उप चुनाव को लेकर बुधवार को पंचायत समिति मुख्यालय पर नामांकन दाखिल प्रक्रिया आरम्भ हुई। निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार सुरेन्द्र सिंह खंगारोत के समक्ष कांग्रेस प्रत्याशी गंगादेवी भील एवं भाजपा प्रत्याशी सुगनीदेवी भील ने समर्थकों के साथ नामांकन पेश किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी के साथ विधायक हमीरसिंह भायल, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य पदमाराम चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बाबू सिंह राजपुरोहित, नटवर करण करनोत, कांग्रेस प्रत्याशी के साथ कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत,माधुसिंह राजपुरोहित, राजीवगांधी पंचायतीराज संगठन जिला संयोजक चेतन मेघवाल, मदन राणा, मेघवाल समाज ब्लॉक अध्यक्ष घेवरराम मेघवाल मौजूद थे । पंचायत समिति समदड़ी के वार्ड संख्या एक के उप चुनाव को लेकर बुधवार को पंचायत समिति मुख्यालय पर नामांकन दाखिल प्रक्रिया आरम्भ हुई।
Published on:
31 May 2018 10:02 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
