4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार डिवाडर से टकराइ, दो घायल

कवास के जीरो प्वाइंट के पास हुआ हादसा, जोधपुर से बाड़मेर जा रहे थे कार सवार
less than 1 minute read
Google source verification
Accident near Ziro Point of Kawas, two injured

Accident near Ziro Point of Kawas, two injured

बायतु. कवास के पास स्थित जीरो प्वाइंट पर गुरुवार 11 बजे कुत्ते को बचाने के प्रयास मे एक कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसमें सवार दो जने घायल हो गए। प्रीतम पुत्र साधुराम निवासी जोधपुर पत्नी सुमन के साथ बाडमेर जा रहा था।

कवास के पास सड़क पर अचानक कुत्ता सड़क पर आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में कार हाइवे पर बने डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों घायल हो गए। उनको कवास से प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर भेजा गया।

ये भी पढ़े...

'शान्तिपूर्वक मतदान के लिए रहें तत्पर'

सेक्टर अधिकारियों की बैठक
बायतु. उपखंड मुख्यालय पर बायतु विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर अधिकारियों की बैठक गुरुवार को जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक राशि डूडी डोगरा के सान्निध्य में पंचायत समिति सभागार में हुई। हिमांशु गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहें।

किसी भी तरह की मिलने वाली शिकायतों पर गंभीरता से निगरानी रखें। आचार संहिता व अन्य नियमावली का उल्लंघन होने पर तत्काल ही उच्च अधिकारियों को सूचित करें। राशि डोगरा ने कहा कि किसी भी तरह के अवांछित गतिविधियां व आपराधिक तत्वों पर निगरानी रखी जाए तथा समाजकंटकों व सौहार्द की भावना को बिगाडऩे की कोशिश करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर बायतु उपखंड अधिकारी अनिल कुमार, विकास अधिकारी अमित चौधरी, तहसीलदार ममता लहुआ, बायतु थानाधिकारी अरुण कुमार चौधरी, नागाणा थानाधिकारी बलदेव राम, पचपदरा थानाधिकारी सरोज चौधरी समेत गिड़ा तहसीलदार व विकास अधिकारी भी मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग