5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपनों की चिंता : पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने मरीजों को भेजे 80 कम्बल

खबर का असर : दूर रहकर भी अपनों की चिंता, मरीजों को भेजे 80 कम्बल    
2 min read
Google source verification
Additional DGP of Punjab sent 80 blankets to patients

Additional DGP of Punjab sent 80 blankets to patients

बाड़मेर. कई लोग दूर रहकर भी अपनों की चिंता करते हैं। राजकीय जिला अस्पताल में मरीजों को सर्दी में कंबल नहीं मिलने की पत्रिका की खबर पढऩे के बाद पंजाब में रहने वाले बाड़मेर के डॉ. जितेंद्र कुमार जैन ने गुरुवार को अस्पताल प्रबंधन को 80 कंबल उपलब्ध करवाए हैं। जैन पंजाब में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हैं।

राजकीय जिला चिकित्सालय में सर्दी के मौसम में कम्बल नहीं मिलने से परेशान मरीजों की पीड़ा को राजस्थान पत्रिका ने 21 दिसम्बर के अंक में प्रकाशित किया था। इसके बाद कई संगठन आगे आए। इसी क्रम में गुरुवार को डॉ. जैन के पिता रिखबदास व समाज के अन्य व्यक्तियों ने कम्बले भेंट की।

इस मौके पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ.बीएल मंसुरिया, किशनलाल वडेरा, डॉ. हरीश चौहान, कर्नल कुमार, कपिल मालू सहित कई लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़े....

सशक्त समूह आजीविका का आधार, आमुखीकरण प्रशिक्षण का समापन

बाड़मेर. सशक्त समूह आजीविका का आधार है, इससे रोजगार को बढ़ावा दिया जा सकता है। यह बात श्योर संयुक्त सचिव लता कच्छवाह ने श्योर एवं राजवेस्ट भादरेश के सहयोग से संचालित ग्रामीण सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत आयोजित तीन दिवसीय स्वयं सहायता समूह सदस्य आमुखीकरण प्रशिक्षण के समापन पर गुरुवार को बिशाला में कही।

उन्होंने कहा कि समूह सदस्यों को अपनी क्षमता बढ़ाने की जरूरत है। कृषि विज्ञान केंद्र की गृह विज्ञान विभाग की एसोसिएट रेखा दातवानी ने बताया कि महिलाओं को रोजगार के नए अवसरों के साथ साथ हाथों के हुनर को बढ़ाकर आय बढ़ाई जाए तो बदलाव निश्चित है।

परियोजना समन्वयक कानाराम प्रजापत ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण में 4 समूहों की 50 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम समन्वयक हाकम सिंह ने बताया कि गंाव स्तर पर कुल 8 समूहों का गठन किया जाएगा।

ग्रामसभाओ में विकास पर चर्चा

बाड़मेर. निकटवर्ती ग्राम पंचायत आटी में गुरुवार को ग्राम सभा का आयोजन सरपंच रणजीत मेगवाल व कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ। ग्राम विकास अधिकारी उम्मेदाराम बृजवाल ने बताया कि बैठक में सबकी योजना सबका विकास व मनरेगा वार्षिक कार्य योजना को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में कनिष्ठ सहायक भाविका माहेश्वरी, उप सरपंच महेशाराम, थानसिंह, भोजराजसिंह, मांगीलाल, उदय कंवर, चौथी देवी, खुशालसिंह, भवानीशंकर, गोविंदसिंह, सम्पतराज सहित कई लोग मौजूद रहे।

इसी तरह ग्राम पंचायत गिराब में सरपंच शंकरसिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा हुई। ग्राम सभा प्रभारी पंचायत प्रसार अधिकारी सरदारसिंह ने ग्राम विकास को लेकर चर्चा की। ग्राम विकास अधिकारी गजाराम ने रूपरेखा बताई।