4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : ग्रामीणों के सवालों पर एडीएम को नहीं सूझे जवाब

-एडीएम से बोले ग्रामीण-चारे में रेत, पशुमर रहे भूखे
less than 1 minute read
Google source verification
ADM can't answer villagers questions

ADM can't answer villagers questions

गडरारोड. अकाल में पशुपालकों की पीड़ा को दरकिनार कर रहे प्रशासन के लिए अब जवाब देना भारी पड़ रहा है। अतिरिक्त जिला कलक्टर(एडीएम) राकेश शर्मा ने गुरुवार को सीमावर्ती क्षेत्र में सरकारी चारा डिपो औऱ राहत शिविरों के हालात जाने।

यहां ग्रामीणों ने चारे में रेत होने और सभी पशुओं को राहत नहीं मिलने की शिकायत की। ग्रामीणों ने चारे की क्वालिटी में खराबी और रेत मिली होने का आरोप लगाया।

सरकारी डिपो में भाव 275 रुपए प्रति मण और स्वयंसेवी संस्था में 200 रुपए प्रति मण का अंतर होने पर सवाल उठाए। ग्रामीणों ने कहा कि सीमांत किसान व 12 बीघा जमीन के नियम से पशुपालक वंचित हो रहे हैं, इस नियम को हटाने की मांग की।

ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों के कार्यालय में नहीं मिलने और पानी की समस्या हल नहीं करने के बारे में भी अवगत करवाया। इस दौरान उनके साथ तहसीलदार डाला राम पंवार, भू निरीक्षक मीठा लाल मीणा, ग्राम विकास अधिकारी किशन लाल सुथार मौजूद रहे।

Read Latest Rajasthan News in Hindi on Patrika. Also know about Rajasthan Lok Sabha Election Results 2019 News. Jaipur News और साथ ही दूसरे शहरों से जुडी ख़बरें पढ़ने के लिए बने रहिये हमारे साथ।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग