4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAJASTHAN ELECTON 2018-70 साल बाद 100 पोलिंग बूथ पर आएंगे 3 दिन के लट्टू

https://www.patrika.com/barmer-news/
1 minute read
Google source verification
After 70 years, 100 polling booths will come on 3 days roshani

After 70 years, 100 polling booths will come on 3 days roshani

70 साल बाद 100 पोलिंग बूथ पर आएंगे 3 दिन के लट्टू
70 साल की सुविधाओं पर बड़ा सवाल

बाड़मेर . सरकारें हर चुनाव में गांव-ढाणी को रोशन करने का दावा करती रही हैं,लेकिन बाड़मेर जिले में इन दावों की कलई खुल गई है। आजादी के 70 साल बाद भी जिले के करीब 100 बूथ एेसे हैं, जहां बिजली का प्रबंध नहीं है। अब यहां चुनाव के तीन दिनों में बिजली आएगी। ग्रामीण भी अचंभित रह जाएंगे कि जिस बिजली के लिए वे इतने सालों से चक्कर काट रहे हैं वो तीन दिनों में आई कहां से?
जिले में 2194 बूथ पर मतदान की समीक्षा में सामने आया कि 1895 बूथ पर तो बिजली का प्रबंध है,लेकिन शेष करीब 100 बूथ पर बिजली नहीं है। एेसे में अब यहां अस्थायी बिजली के प्रबंध का जुगाड़ किया जा रहा है। जहां पर विद्युत पोल 500 मीटर तक की परिधि में है, वहां पर अस्थायी बिजली का इंतजाम डिस्कॉम तत्काल करेगा।
पेट्रोमैक्स की रोशनी होगी
बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र में करीब 45 बूथ हैं, जहां पर 500 मीटर दूर भी बिजली का खंभा नहीं है। एेसे में यहां पर पेट्रोमैक्स चुनाव पार्टियांे को उपलब्ध करवाए जाएंगे। इन पेट्रोमैक्स की रोशनी में पार्टियां चुनाव संबंधी कार्य करेगी। शाम पांच बजे बाद भी यहां वोटर मौजूद रहे तो फिर पेट्रोमैक्स की रोशनी में ही चुनाव संपन्न करवाया जाएगा।
तंत्र उपलब्ध है वहां बिजली देंगे
&2400 के करीब गांवों में बिजली है। ढाणियों को विद्युतीकृत किया जा रहा है, अभी काम चल रहा है। जहां बूथ पर बिजली नहीं है,वहां पर तंत्र उपलब्ध है तो अस्थायी इंतजाम करेंगे।
- मांगीलाल जाट, अधीक्षण अभियंता डिस्कॉम
अस्थायी प्रबंध करेंगे
&रोशनी के प्रबंध के तहत पेट्रोमैक्स या फिर अस्थायी कनेक्शन कर बिजली की व्यवस्था की जा रही है। मतदान बूथों पर अन्य व्यवस्थाओं के साथ रोशनी का पूरा प्रबंध होगा।
- नीरज मिश्र, उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग