5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी की सभा बाद अब कांग्रेस के लिए प्रियंका पहली पसंद

https://www.patrika.com/barmer-news/
less than 1 minute read
Google source verification
After Modi's House now Priyanka first choice of Congress

After Modi's House now Priyanka first choice of Congress

मोदी की सभा बाद अब कांग्रेस के लिए प्रियंका पहली पसंद

-कांग्रेस में प्रियंका की सभा के लिए बढ़ी मांग

बाड़मेर पत्रिका.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रविवार को बाड़मेर में हुई सभा के बाद अब कांग्रेस भी बड़ी सभा की तैयारी में है और इसके लिए प्रियंका गांधी पहली पसंद है। इसके लिए राहुल गांधी व शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी शामिल किया गया है। सिवाना में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कांग्रेस नेताओं की इस पर चर्चा भी हुई है।

बाड़मेर-जैसलमेर संसदीय सीट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रविवार की सभा में उमड़ी भीड़ और माहौल पर असर ने कांग्रेस को भी बड़ी सभा के लिए मजबूर कर दिया है। कांग्रेस की ओर से अब यहां प्रियंका गांधी को लाने की बात हो रही है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी पूर्व में बाड़मेर आ चुके हैं। लिहाजा प्रियंका नया चेहरा होने से राजनीतिक क्रेज भी है।

---

शत्रुघ्न सिन्हा से भी संपर्क

कांग्रेस प्रत्याशी मानवेन्द्रङ्क्षसह के निजी ताल्लुकात शत्रुघ्न सिन्हा से भी हैं। शत्रुघ्न 1998 के विधानसभा चुनाव में बाड़मेर आ चुके हैं। अब लंबा समय हो चुका है। लिहाजा उनकी सभा में भी भीड़ उमडऩे की उम्मीद की जा रही है।

सिद्धू आए थे विधानसभा चुनाव में

कांगे्रस के स्टार प्रचार नवजोत सिद्धू को लेकर क्रेज है लेकिन सिद्धू विधानसभा चुनावों में बायतु आ चुके हैं। इसके बाद सिद्धू के विवादित बयानों की वजह से भी कांग्रेस में इस पर एकराय नहीं है।

बड़ी सभा का प्रस्ताव - बड़ी सभा का प्रस्ताव है। इसके लिए प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं व नेताओं की पहली पसंद है। जिस नेता का भी समय मिलेगा, सभा की तैयारी होगी।- फतेहखां, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस