
AIDS is an acute problem, awareness-
एड्स विकट समस्या, जागरूकता से ही बचाव-
-विश्व एड्स सप्ताह का समापन
-विजेताओं को दिए पुरस्कार
बाड़मेर। एचआईवी एड्स से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घटने लगती है। जिसका इलाज असंभव है। बचाव व सावधानी ही इसका उपचार है। यह वायरस बहुत ही सुक्ष्म जीवाणु के रूप फैलता है। एचआईवी को जड़ से खत्म करने को लेकर बड़े स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हंै। बावजूद इसके यह लगातार फैलता जा रहा है जो कि एक विकट समस्या है। यह बात राजकीय चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल. मंसूरिया ने विश्व एड्स सप्ताह के तहत् ''अपनी स्थिति जानेÓÓ थीम 2018 पर आयोजित समापन समारोह के दौरान कही।
इस अवसर पर वेदान्ता केयर्न ऑयल एण्ड गैस सीएसआर मैनेजर सीपी राजावत ने कहा कि कंपनी बाड़मेर जिले में सामुदायिक क्षेत्र में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वेदान्ता केयर्न के वरिष्ठ प्रबंधक निशांत कुमार ने कहा कि आमजन में जागरूकता लाने व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग जारी रहेगा। बाड़मेर जनसेवा समिति के सचिव रमेश मंगल ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से जिले में जनजागरण अभियान के तहत् रैली, भाषण, पोस्टर, स्लोगन, कठपुतली, जादूगर, मतदान जागरूकता के कार्यक्रम में सहभागिता निभाना सराहनीय कदम है। ट्रेनिंग सेन्टर के उप प्राचार्या शंकर भवानी ने एड्स ग्रसित रोगी के अस्पताल में भर्ती होने पर कार्मिकों को मधुर व्यवहार करने की बात कहते हुए उसे मानसिक संबल प्रदान करने पर बल दिया। एआरटी सेन्टर के डाटा मैनेजर अबरार मोहम्मद ने एड्स का हम सब कारण जाने, रोगी को अछूत न माने.. कविता प्रस्तुत की।
अपनी स्थिति जाने थीम-2018 पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। निबन्ध प्रतियोगिताओं में नर्सिंग ट्रेनिंग सेन्टर के छात्र विक्रम पंवार, सत्येन्द्र व महेन्द्र कुमार, स्लोगन में सत्येन्द्र, नेहा सिंह व महेन्द्र, पोस्टर में प्रियंका, ज्योति कंवर व भरत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। विश्व एड्स सप्ताह के तहत् विभिन्न कार्यक्रमों में बेहतर सेवाएं के लिए उप प्राचार्य शंकर भवानी, संजय कुमार व एआरटी सेन्टर के डाटा मैनेजर अबरार मोहम्मद को सम्मानित किया गया। वहीं इंटर्नशिप परीक्षा में संभाग स्तर पर चयन होने पर सुनिता कुमारी व योगिता शर्मा को पुरस्कार प्रदान किया गया।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम: नवाचार कार्यक्रम के तहत् पीईओ ओंकारदान चारण, ग्राम विकास अधिकारी भंवरलाल सारण ने कार्मिकों व आमजन को मतदान आपका अधिकार है की जानकारी देते देते मतदान की प्रक्रिया समझाई। कार्मिकों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया।
जादू से जगाई जागरूकता: सुर संगम संस्थान की ओर से एड्स व मतदान जागरूकता के तहत् कठपुतली, जादू प्रदर्शन से जादूगर राकेश छापरवाल, रजनीकांत शर्मा, बिहारी पंवार व नरसिंह बाकोलिया व सुनीता ने प्रस्तुति दी।
Updated on:
03 Dec 2018 07:38 pm
Published on:
03 Dec 2018 07:37 pm
