2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजीत व करमावास में नहीं रहेगा पेयजल संकट

- पेयजल लाइन बिछाने के लिए सरकार ने राशि की स्वीकृत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 13 Nov 2017, 7:08 PM IST

अजीत व करमावास के ग्रामीणों को पेयजल के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा

अजीत व करमावास के ग्रामीणों को पेयजल के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा

बालोतरा.
पंचायत समिति समदड़ी की बड़ी ग्राम पंचायत अजीत व करमावास के ग्रामीणों को पेयजल के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। जलदाय विभाग उन्हें घर में ही पेयजल उपलब्ध करवाएगा। करीब पांच-छह माह में कार्य पूरा होने पर वर्षों से परेशान ग्रामीणों की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।

ग्राम पंचायत अजीत व करमावास की आबादी पांच हजार से अधिक है। यहां आज दिन तक घरेलू जल कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई है। इस पर ग्रामीण जीएलआर से पानी भरकर घर लाते हैं तो महंगा पानी खरीद रहे हैं। इस पर वर्षों से परेशान रहवासी घरेलू पेयजल सुविधा की बड़ी जरूरत महसूस कर रहे थे।
राशि स्वीकृत, शीघ्र मिलेगी अच्छी सुविधा- ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग व जनप्रतिनिधियों की पैरवी पर प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायत अजीत में 96.10 लाख व करमावास में 75.72 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। शीघ्र ही टेण्डर जारी किए जाएंगे। करीब दो-तीन माह में यह कार्य पूरा होगा। इसके बाद घरेलू कनेक्शन देकर पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। इस पर उम्मीद जताईजा रही है कि मार्च तक इन गांवों के ग्रामीणों को घर बैठे पानी उपलब्ध होगा।

समदड़ी. पेयजल योजनाओं के विकास एवं सुधार को लेकर सरकार ने 5 करोड़ 72 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। मजल में हरिपुरा से बपालिया नाडा तक पाइप लाइन बिछाने के लिए 93.09 लाख, खण्डप में नइ पेयजल लाइन के लिए 66.51 लाख, सिणेर में गांव व तारावा बेरा तक पेयजल लाइन, लाली भाकरी में नलकूप निर्माण के लिए 48 लाख, जयरूपियों की ढाणी का तला होडू में नया नलकूप व पाइप लाइन, टंकी के निर्माण के लिए 23 लाख, सिणधरी भाटा में नई पाइप लाइन व नलकूप के लिए 28.14 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं

राशि स्वीकृत की-
प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायत अजीत व करमावास में पेयजल लाइन बिछाने के लिए राशि स्वीकृत की है। शीघ ्रटेण्डर लगाकर कर कार्य शुरू किया जाएगा। अगले चार से पांच माह में कार्य पूरा होगा। ग्रामीणों को घरेलू जल कनेक्शन देकर पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।

बी एल मीणा, अधिशासी अभियंता जलदाय विभाग बालोतरा

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़