2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बायपास व समदड़ी सड़क का होगा कायापलट

प्रदेश सरकार ने 4 करोड़ की विशेष स्वीकृति की जारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 12 Nov 2017, 7:02 PM IST

4 करोड़ स्वीकृत, होगा नवनिर्माण

4 करोड़ स्वीकृत, होगा नवनिर्माण

बालोतरा.

नगर के एकमात्र खस्ताहाल बायपास से परेशान वाहन चालकों को शीघ्र ही इससे निजात मिलेगी। साथ ही समदड़ी रोड के पानी टंकी से मेगा हाईवे ओवरब्रिज तक क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण किया जाएगा। प्रदेश सरकार के इन कार्यों के लिए 4 करोड़ रुपए की विशेष स्वीकृत जारी करने पर यह संभव होगा। इन सड़कों का निर्माण होने पर आवागमन में अच्छी सुविधा मिलेगी।
औद्योगिक शहर के आबादी क्षेत्र से पूर्व में गुजरते राष्ट्रीय राजमार्ग व इस पर बढ़े यातायात दबाब से होती दुघर्टनाओं की रोकथाम को लेकर एक दशक पहले नगर के क्षत्रियों का मोर्चा से रेलवे तीसरी फाटक तक बायपास मार्ग बनाया गया था। इससे लोगों को राहत मिली, लेकिन तीन वर्ष बाद इसके टूट जाने पर दिक्कतें फिर से बढ़ गई। शहरवासियों व वाहन चालकों की मांग पर दो करोड़ लागत से सीसी सड़क का पुन: निर्माण किया गया, लेकिन पहले पेयजल व बाद में सीवरेज लाइन बिछाने से यह मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया, जो दो साल से उसी हालत में है।

4 करोड़ स्वीकृत, होगा नवनिर्माण- शहर के प्रमुख बायपास सड़क व क्षतिग्रस्त समदड़ी रोड के नवनिर्माण को लेकर प्रदेश सरकार ने 4 करोड़ रुपए की विशेष स्वीकृति जारी की है। इस राशि से रेलवे तीसरी फाटक से संस्कृत विद्यालय तक व समदड़ी रोड पर पानी टंकी से मेगा हाईवे पुल तक सड़क बनाईजाएगी। ये दोनों ही मार्ग महत्वपूर्ण है। एक औद्योगिक क्षेत्र से तो दूसरा तहसील मुख्यालय समदड़ी से जुड़ा हुआ है। हर दिन हजारों जने इसका उपयोग करते हंै। शीघ्र ही टेण्डर जारी किए जाएंगे। संभवत जनवरी में निर्माण कार्य शुरू होगा। अगले तीन-चार माह में कार्य पूरा होने पर आवागमन में अच्छी सुविधा मिलेगी।
विशेष स्वीकृति जारी- प्रदेश सरकार ने 4 करोड़ रुपए की विशेष स्वीकृति जारी की है। इससे बायपास सड़क व समदड़ी रोड पानी की टंकी से पुलिया तक क्षतिग्रस्त सड़क पुन : बनाईजाएगी। शीघ्र ही टेण्डर जारी करेंगे। - शिवपालसिंह राजपुरोहित, आयुक्त नगर परिषद बालोतरा

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़